<

Xiaomi 15T Pro vs Xiaomi 15 फीचर्स में कौन किससे आगे? जानें परफॉर्मेंस और कैमरा में क्या रहेगा वैल्यू फॉर मनी

इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आखिर कौन सा फोन आपके लिए ज्यादा किफायती और अच्छा साबित हो सकता है. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के बीच के अंतर के बारे में.

Xiaomi 15T Pro vs Xiaomi 15: आजकल पैसे देकर तो स्मार्टफोन खरीदना आसान काम है, लेकिन फीचर्स, परफॉर्मेंस और कैमरा की तुलना करके किसी एक को चुनना थोड़ा मुश्किल साबित हो रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स आ चुके हैं, जिससे स्मार्टफोन्स का कॉम्पिटिशन बढ़ गया है. आज हम बात करने वाले हैं Xiaomi 15T Pro vs Xiaomi 15 की. अगर आप इन दोनो स्मार्टफोन्स को लेने में कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें.

इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आखिर कौन सा फोन आपके लिए ज्यादा किफायती और अच्छा साबित हो सकता है. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के बीच के अंतर के बारे में. 

फीचर्स में कौन किससे बेहतर

फीचर्स के मामले में आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन्स बेस्ट माने जा रहे हैं. बात करें अगर इनके के बीच के अंतर की बात करें तो Xiaomi 15T Pro में आपको 90W वायर्ड चार्जिंग मिलती है साथ ही साथ 5500mAh की बैटरी और Android 16 के साथ-साथ HyperOS 3 भी दिया जाता है. इसके अलावा इस फोन में आपको 6.83-inch LTPO AMOLED display का भी ऑप्शन मिलता है. वहीं, Xiaomi 15 में आपको 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले के साथ ही साथ 3200 nits peak brightness भी मिलती है. साथ ही साथ इस स्मार्टफोन में आपको 5400mAh बैटरी भी दी जाती है. 

कैमरा में क्या है अंतर

अगर बात दोनों फोन्स के कैमरा की करें तो Xiaomi 15T Pro में आपको 50 मेगापिक्सल लाइट फ्यूजन 900 सेंसर और OIS का ऑप्शन मिलता है. इस फोन में आपको अपर्चर भी मिलता है, जो फोटो की क्वालिटी को और बेहतर बनाता है. इसमें आपको 50MP 5x periscope telephoto के साथ-साथ 12 मेगापिक्सल का अल्टा वाइड सेंसर मिलता है. वहीं, Xiaomi 15 में आपको Leica triple camera system मिलता है, जिसमें आपको 50MP के साथ-साथ 900 सेंसर का लाइट फ्यूजन मिलता है. इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का टेलफोटो का भी ऑप्शन मिलता है. Xiaomi 15T Pro आपको 82,990 रुपये में मिलता है और मार्केट में Xiaomi 15 की कीमत ₹69,990.रुपये है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST