<

टी20 वर्ल्ड कप का धमाकेदार आगाज… भारत-USA ही नहीं, पाकिस्तान समेत ये टीमें भी पहले दिन भिड़ेंगी, जानें कब-कहां देखें लाइव

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टी20 वर्ल्ड के पहले दिन भारत-यूएसए के मैच के अलावा 2 और भी मुकाबले खेला जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सा मैच कब और कहां खेला जाएगा. साथ ही आप लाइव मैच कहां पर देख सकेंगे...

T20 World Cup 2026: दुनिया भर के क्रिकेट फैंस का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है. 7 फरवरी को ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होगा. भारतीय टीम 7 फरवरी को अमेरिका (USA) के खिलाफ अपना मैच खेलकर विश्व कप के अभियान की शुरुआत करेगी. दिलचस्प बात यह है कि भारत के अलावा पाकिस्तान समेत 4 अन्य टीमें भी वर्ल्ड कप के पहले ही दिन मैच खेलेंगी. ICC के शेड्यूल के अनुसार, 7 फरवरी को कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड के मुकाबले होगी. इसके बाद वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड का मैच खेला जाएगा, जिसके बाद शाम को भारत और यूएसए की टक्कर होगी. ये सभी मुकाबले अलग-अलग शहर और मैदान पर खेले जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सभी मैचों से जुड़ी सारी डिटेल्स…

पाकिस्तान-नीदरलैंड के बीच पहला मुकाबला

टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं. इस बड़े टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 7 फरवरी (शनिवार) सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जो कि श्रीलंका को कोलंबो में खेला जाएगा. यह ग्रुप-ए का पहला मैच होगा, जो कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.

दोपहर में वेस्टइंडीज-स्कॉटलैंड की भिड़ंत

टी20 वर्ल्ड के पहले ही दिन दोपहर में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की भिड़ंत होगी. पहले ये मुकाबला वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेला जाना था, लेकिन बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को मौका मिला है. स्कॉटलैंड यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेलेगी. दोपहर 3 बजे से यह मुकाबला शुरू होगा.

शाम को भारत-यूएसए का मैच

पहले दिन का आखिरी मुकाबला भारत और यूएसए के बीच खेला जाएगा. भारतीय टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए से भिड़ेगी. टीम इंडिया का कैंप पहले ही मुंबई में लगा हुआ है, जहां पर सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं. भारत-यूएसए का मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा. मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

क्रिकेट फैंस ये सभी मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar के एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी.

  • पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड- सुबह 11 बजे से (कोलंबो)
  • वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड- दोपहर 3 बजे से (कोलकाता)
  • भारत बनाम यूएसए- शाम 7 बजे से (मुंबई)
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST

पहले पीछे आया, फिर लड़की का टॉप उठा… राजस्थान की सड़कों पर सरेआम छेड़छाड़, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Jaipur Woman Harassment Video: जयपुर में फिर से एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने कानून…

Last Updated: April 9, 2026 22:17:05 IST

सोशल मीडिया पर मिया खलीफा के वीडियो ने मचाया बवाल, लेबनान को खत्म करने के लिए इस्तेमाल हो रही है अमेरिकी फंडिंग!

लेबनानी मूल की पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार और वर्तमान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिया खलीफा ने…

Last Updated: April 9, 2026 22:09:23 IST

Hyundai: Creta का समर एडिशन लॉन्च, हर वेरिएंट में मिलेंगे नए फीचर्स, ऑन-रोड कीमत क्या है?

Hyundai Creta Summer Edition:हुंडई मोटर कंपनी ने भारत में हुंडई क्रेटा का समर एडिशन लॉन्च…

Last Updated: April 9, 2026 21:59:55 IST

Odisha: सड़क पर दंड नाच के दौरान भिड़े दो गुट, जमकर चले डंडे, बेरहमी से किया एक-दूसरे पर हमला, काबू करना हुआ मुश्किल

Odisha Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. हिन्जिलिकाटु…

Last Updated: April 9, 2026 21:59:29 IST