<

T20 World Cup: इटली का होगा डेब्यू, साउथ अफ्रीका की कनाडा से टक्कर… तीसरे दिन खेले जाएंगे 3 रोमांचक मैच, देखें शेड्यूल

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के तीसरे दिन कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे. इस दौरान इटली की टीम अपना टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू भी करेगी. अभी तक इटली की टीम ने एक भी टी20 विश्व कप नहीं खेला है. देखें शेड्यूल...

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो गया है. टूर्नामेंट के शुरुआती 2 दिनों में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. अब क्रिकेट फैंस विश्व कप के तीसरे दिन के मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं. अभी तक खेले गए मुकाबलों में कई बार छोटी टीमें बड़ा उलटफेर करने से चूक गईं. हालांकि अभी टूर्नामेंट में कई ऐसे रोमांचक और थ्रिलर मुकाबले देखने को मिलेंगे. अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 6 मैच खेले गए हैं. तीसरे दिन भी 6 टीमों के बीच ग्रुप स्टेज के कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे. इसमें से पहला मैच इटली और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा. इस दौरान इटली की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी. यह इटली का टी20 विश्व कप डेब्यू होगा. इसके अलावा जिम्बाब्वे और ओमान के बीच मैच खेला जाएगा. फिर तीसरे दिन का आखिरी मैच साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सा मैच कब-कहां खेला जाएगा. साथ ही फैंस इन मैचों को लाइव कहां देख सकते हैं.

स्कॉटलैंड-इटली का मैच

सोमवार (9 फरवरी) को स्कॉटलैंड और इटली के बीच तीसरे दिन का पहला मैच खेला जाएगा. यह ग्रुप सी का मैच होगा, जो कोलकाता के ईडन्स गार्डन में खेला जाएगा. सुबह 11 बजे से मैच शुरू होगा, जिसके लिए 10:30 बजे टॉस किया जाएगा. इस मुकाबले के साथ ही इटली की टीम टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करेगी. इससे पहले इटली ने कभी टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेला है. वही, स्कॉटलैंड की टीम पहले भी टी20 वर्ल्ड कप में खेल चुकी है. ऐसे में फैंस को इटली और स्कॉटलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है

जिम्बाब्वे से भिड़ेगा ओमान

टी20 वर्ल्ड कप के तीसरे दिन दोपहर का मुकाबला जिम्बाब्वे और ओमान के बीच खेला जाएगा. ग्रुप बी का यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब होगा. दोपहर 3 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी, जिसके लिए 2:30 बजे टॉस होगा. इस मुकाबले में रोमांच देखने को मिल सकता है, क्योंकि जिम्बाब्वे की टीम के पास ओमान के मुकाबले ज्यादा अनुभव है.

साउथ अफ्रीका और कनाडा की टक्कर

तीसरे दिन का आखिरी मुकाबला साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मैच में साफ तौर पर साउथ अफ्रीका की टीम का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. हालांकि कनाडा की टीम साउथ अफ्रीका को कड़ी चुनौती पेश करने की कोशिश करेगी. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कनाडा इस मुकाबले में बड़ा उलटफेर कर पाएगी.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

क्रिकेट फैंस ये सभी मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar के एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी.

  • स्कॉटलैंड बनाम इटली- सुबह 11 बजे से (कोलकाता)
  • जिम्बाब्वे बनाम ओमान- दोपहर 3 बजे से (कोलंबो)
  • साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा- शाम 7 बजे से (अहमदाबाद)
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST