T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को वर्ल्ड कप में भाग लेने पर अपना फैसला लेने के लिए 21 जनवरी तक का समय दिया है. अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से इनकार करता है, तो किसी दूसरी टीम को मौका दिया जा सकता है. जानें किस टीम को मिलेगी जगह..
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है. अभी तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच चल रहा विवाद खत्म नहीं हुआ है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी मनमानी मांग पर अड़ा हुआ है. बोर्ड का कहना है कि वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के सभी मुकाबले भारत से श्रीलंका में शिफ्ट कराए जाएं. BCB ने साफ कहा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को भारत में नहीं भेजेगा. हालांकि ICC ने बांग्लादेश की मनमानी मांग को मानने इनकार कर दिया है. ICC ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश को वर्ल्ड कप में अपने मुकाबले भारत में ही खेलने होंगे.
ICC ने इस पर फैसला करने के लिए बांग्लादेश को 21 जनवरी तक का समय दिया है. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ICC ने साफ किया कि अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आने से मना करता है, तो किसी दूसरी टीम की टूर्नामेंट में मौका मिल सकता है. इसका मतलब है कि अगर बांग्लादेश अपनी जिद पर अड़ा रहा, तो टी20 वर्ल्ड कप से उसकी छुट्टी हो जाएगी.
अगर बांग्लादेश ने ICC के सामने अपनी मनमानी जारी रखी, तो उसकी टीम को बड़ा नुकसान हो सकता है. ICC इस टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह किसी दूसरी टीम को मौका दे सकती है. अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर होता है, तो उसकी जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिल जाएगा. दरअसल, ICC की टी20 रैंकिंग में बांग्लादेश 9वें नंबर पर है. इसके बाद अफगानिस्तान (10वां नंबर), आयरलैंड (11वां नंबर), जिम्बॉब्वे (12वां नंबर), और नीदरलैंड (13वां नंबर) का नाम आता है. हालांकि ये सभी टीमें पहले से ही इस टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं. इस रैंकिंग में स्कॉलैंड 14वें नंबर पर है. ऐसे में अगर बांग्लादेश बाहर हुआ, तो स्कॉटलैंड को रैंकिंग के आधार पर मौका दिया जाएगा.
शनिवार को ICC के साथ हुई मीटिंग में BCB ने अपने ग्रुप को बदलने का भी सुझाव दिया था, जिसे ICC ने ठुकरा दिया. BCB का कहना था कि उसे ग्रुप में आयरलैंड की जगह डाल दिया जाए. आयरलैंड अपने ग्रुप मैच श्रीलंका में खेलेगा. ICC ने BCB को आश्वासन दिया है कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को कोई सुरक्षा खतरा नहीं है. रिपोर्ट की मानें, तो अब ICC को BCB के फैसले का इंतजार है. अगर BCB बांग्लादेशी टीम को भारत आने की अनुमति देने से इनकार करती है, तो शायद ICC किसी दूसरी टीम को वर्ल्ड कप में मौका दे सकती है.
अगले महीने 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश को अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को कोलकाता का ईडन गार्डन्स में खेलना है. इसके बाद 9 फरवरी को इटली के खिलाफ और फिर 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में ही बांग्लादेश के मुकाबले तय हैं. इसके अलावा बांग्लादेश ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े में खेलने वाला है.
दरअसल, हाल ही में BCCI के आदेश के आधार पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर कर दिया. इस फैसले को लेकर BCCI की ओर से कोई सटीक कारण नहीं बताया गया. इससे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में हलचल मच गई. इसके चलते बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में IPL की ब्रॉडकास्टिंग पर रोक लगा दी. इसके अलावा BCB ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से मना कर दिया. इसके लिए BCB ने ICC को लेटर भी लिखा. हालांकि ICC ने साफ तौर पर बांग्लादेश की मांग को ठुकरा दिया. ICC का मानना है कि इतने कम समय में शेड्यूल बदलना लॉजिस्टिक्स, ब्रॉडकास्टिंग और टिकटिंग के लिहाज से नामुमकिन है. ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड आश्वासन दिया कि भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को कोई खतरा नहीं है.
Pia Dandiya wins Florida: पिया डांडिया फ्लोरिडा के 22वें डिस्ट्रिक्ट से चुनाव जीतकर US हाउस…
Railway Track Blast : राजस्थान के श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर धमाका हुआ. इससे…
Gold Price Today 4 November 2026: दिल्ली के बुलियन मार्केट में सोने का भाव गिरकर…
Vadodara Missing Parrot: गुजरात के वडोदरा में 6 महीने का पालतू तोता लड्डू लापता हो…
UP Petrol Diesel Price 4 November 2026: 4 नवंबर 2026 को यूपी में पेट्रोल-डीजल के…
Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…