<
Categories: देश

BJP President Election 2026: BJP में ‘नबीन’ युग की शुरुआत! मोदी-शाह ने चुना अपना नया ‘सेनापति’, विरोधियों में मची खलबली!

BJP को 6 साल बाद मिल रहा नया बॉस! PM मोदी बने प्रस्तावक, दिल्ली में दिग्गजों का जमावड़ा. कौन है वो चेहरा जो संभालेगा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान? जानें पूरी खबर.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को छह साल बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार (19 जनवरी) को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नॉमिनेशन फाइल किया. BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए पार्टी के लगभग सभी मुख्यमंत्री, प्रदेश इकाई प्रमुख और अन्य प्रमुख नेता दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में मौजूद थे. नितिन नबीन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में BJP मुख्यालय में अपना नॉमिनेशन फाइल किया. नितिन नवीन के पक्ष में 37 नामांकन दाखिल हुए है.  नितिन नबीन के लिए भाजपा संसदीय दल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रस्तावक बने है.

नितिन नबीन BJP अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं, जिससे उनका निर्विरोध चुनाव तय है. ननितिन नबीन के BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने की संभावना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी नेतृत्व इस पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहा है.

नतीजे 20 जनवरी को घोषित किए जाएंगे

बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए पार्टी अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा कल, 20 जनवरी को की जाएगी. नामांकन पत्रों की जांच 19 जनवरी को शाम 4 से 5 बजे के बीच हो रही है. आज ही शाम 5 से 6 बजे के बीच नामांकन वापस लिए जा सकते हैं.

सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे

इस मौके पर हमारे लगभग सभी मुख्यमंत्री मौजूद थे. इसके अलावा, बीजेपी के सभी राज्य इकाई अध्यक्ष और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे.” बिहार से पांच बार के विधायक और हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए नितिन नवीन अब नड्डा से पार्टी की पूरी कमान संभालेंगे.

बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है?

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों वाले एक इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा किया जाता है. इस प्रक्रिया की देखरेख पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी करते हैं. बीजेपी संविधान के अनुसार, किसी भी राज्य के इलेक्टोरल कॉलेज के कोई भी 20 सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किसी व्यक्ति के नाम का संयुक्त रूप से प्रस्ताव दे सकते हैं, बशर्ते वह व्यक्ति चार कार्यकाल से सक्रिय सदस्य रहा हो और 15 साल की सदस्यता पूरी कर चुका हो.

पार्टी संविधान के अनुसार, ऐसा संयुक्त प्रस्ताव कम से कम पांच राज्यों से आना चाहिए जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव पूरे हो चुके हों. बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो 20 जनवरी को मतदान होगा. इसके बाद उसी दिन नए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST