<

Ind Vs Pak: ‘भूखे मर जाएंगे, लेकिन भारत के साथ नहीं खेलेंगे…’, पाक सरकार के फैसले पर बोले पाकिस्तानी फैंस, जानें क्या कहा?

Ind Vs Pak Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने के फैसले पर पाकिस्तानियों का रिएक्शन सामने आया है. पाकिस्तानियों ने बांग्लादेश का खुलकर समर्थन किया है. जानें पाकिस्तानी फैंस ने क्या कहा..

Ind Vs Pak Match Boycott: टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. पाकिस्तान सरकार ने फैसला लिया है कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान ने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है. पाकिस्तान के इस फैसले से वर्ल्ड क्रिकेट में खलबली मच गई है. अब इस मुद्दे पर तेजी से चर्चा हो रही है कि पाकिस्तान के इस फैसले पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) क्या एक्शन लेने वाली है. इस बीच पाकिस्तानी यूट्यूबर सना अमजद ने एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने सड़कों पर उतरकर पाकिस्तान की आम जनता से बातचीत की. इस दौरान पाकिस्तानी फैंस ने अलग-अलग बात कही. यूट्यूबर सना अमजद से बात करते समय एक शख्स ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार का फैसला बिल्कुल सही है. उसने कहा, ‘हम भूखे मर जाएंगे, लेकिन भारत के खिलाफ क्रिकेट नहीं खेलेंगे.’ उसने आगे कहा, ‘पैसे और दौलत से ज्यादा इज्जत मायने रखती है.’ इसके अलावा कई लोगो ने कहा कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ हुआ नाइंसाफी के कारण यह फैसला लिया है. पाकिस्तानी फैंस ने खुलकर बांग्लादेश का समर्थन किया.

बांग्लादेश के सपोर्ट में पाकिस्तानी फैंस

पाकिस्तानी फैंस का कहना है कि अगर भारत और पाकिस्तान का मैच किसी तीसरी जगह यानी न्यूट्रल वेन्यू पर कराया जा सकता है, तो बांग्लादेश को भी यह ऐसा मौका मिलना चाहिए. पाकिस्तानियों का मानना है कि भारत और ICC ने मिलकर बांग्लादेश के साथ गलत किया है. इसके चलते पाकिस्तान की सरकार बांग्लादेश के साथ खड़ी हुई है. एक शख्स ने कहा बांग्लादेशी उनके भाई हैं. अगर बांग्लादेश के साथ कुछ गलत होगा, तो पाकिस्तानी उनके साथ खड़े होंगे. पाकिस्तान के लोगों का मानना है कि उनकी सरकार ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है. हालांकि कुछ लोगों ने अलग राय रखते हुए कहा कि राजनीति से दूर पाकिस्तान को भारत के साथ खेलना चाहिए.

जर्सी को लेकर भी बवाल

रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी लॉन्च करने वाली थी, लेकिन फिर उसे टाल दिया गया. सना अमजद के साथ बातचीत करते हुए कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि पाकिस्तान की जर्सी पर श्रीलंका का नाम लिखा जाए न कि भारत का. दरअसल, इस टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं.

भारत के दिग्गजों ने लगाई लताड़

पाकिस्तान के फैसले पर कई भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों को पाक सरकार को लताड़ लगाई है. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि ICC को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पूर्व क्रिकेटर मदनलाल का कहना है कि पाकिस्तान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाना है. यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हर 8वें पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम! मर्दों में क्यों बढ़ रहा बांझपन? ऐसे बूस्ट करें फर्टिलिटी

Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी…

Last Updated: April 5, 2026 20:27:57 IST

जेल जाने से बाल-बाल बचीं सपना चौधरी! लखनऊ कोर्ट ने लगाया जुर्माना, बोलीं-‘मैं सही हूं’

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…

Last Updated: April 5, 2026 19:35:45 IST

Kheera Raita Recipe: गर्मियों में बेस्ट है खीरे का रायता, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…

Last Updated: April 5, 2026 18:58:37 IST

सनी देओल ने सरिंदर सरताज संग की मस्ती, फैंस को पसंद आई ये खास झलक; देखें फोटोज

Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…

Last Updated: April 5, 2026 18:53:22 IST

Kal Ka Panchang 6 April 2026: कल क्या है खास, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का सटीक समय

Kal  ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…

Last Updated: April 5, 2026 18:22:22 IST