<

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के मैच कब-कब? पहला मुकाबला किससे, कहां देख पाएंगे लाइव, जानें पूरी डिटेल्स

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच USA के खिलाफ खेलना है. आइए जानतें हैं वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल.

T20 World Cup 2026: क्रिकेट फैंस के लिए वो दिन दूर नहीं जब टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी. आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी 2026 से होने जा रहा है. यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में होगा. इसमें दुनियाभर की 20 टीमें हिस्सा लेंगी और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. भारत का पहला मैच 7 फरवरी 2026 को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में भारत की टीम USA (अमेरिका) के खिलाफ उतरेगी. यह मैच शाम के समय होगा और भारतीय फैंस के लिए खास होगा क्योंकि यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की शुरुआत है.

टीम इंडिया इस मैच में जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत करना चाहेगी. खिलाड़ियों का जोश और मेहनत इस मैच को रोमांचक बना देगी. फैंस भी पूरे उत्साह के साथ टीम का समर्थन करेंगे. इस मैच का  लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर दिखेगा. अगर आप ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आपको जियोहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. इसके जरिए मैच का मजा घर बैठे ही लिया जा सकता है. इस मुकाबले के साथ ही भारत की टी20 वर्ल्ड कप यात्रा शुरू हो जाएगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के मैच कब और कहां?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की शुरुआत 7 फरवरी 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA (अमेरिका) के खिलाफ होगी. इसके बाद भारत का दूसरा मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ खेला जाएगा. ग्रुप का सबसे रोमांचक मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो, श्रीलंका में पाकिस्तान के खिलाफ होगा. भारत का आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाएगा.

रोहित विराट को मिस करेंगे फैंस?

जीत या हार से पहले, टीम की ऊर्जा और खेल के प्रति उनका उत्साह हर दर्शक को रोमांचित कर देगा. इस मैच को देखने के लिए पूरे देश के फैंस तैयार हैं और उम्मीद है कि टीम इंडिया अपने पहले कदम से ही फैंस को खुश करेगी. दुख की बात ये है कि इस टूर्नामेंट में हमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी देखने को नहीं मिलेंगे. जिनको देखते ही पूरा स्टेडियम गूंजने लग जाता है. साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जब टीम इंडिया ने जीता था उसके कुछ समय बाद ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST