Live
Search
Home > क्रिकेट > T20 World Cup 2026: सिंगर बादशाह बांधेंगे समां, तो नोरा फतेही लगाएंगी ग्लैमर का तड़का; ओपनिंग सेरेमनी में जलवा बिखेरेंगे ये स्टार

T20 World Cup 2026: सिंगर बादशाह बांधेंगे समां, तो नोरा फतेही लगाएंगी ग्लैमर का तड़का; ओपनिंग सेरेमनी में जलवा बिखेरेंगे ये स्टार

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत और यूएसए के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले ग्रांड ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नोरा फतेही और बादशाह जैसे कई कलाकार परफॉर्म करेंगे.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-07 12:43:29

Mobile Ads 1x1

T20 World Cup Opening Ceremony: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है. टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जा रहा है. इस विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं. भारतीय टीम वर्ल्ड कप के पहले ही दिन यूएसए के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत-यूएसए का मैच शनिवार (7 फरवरी) शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले से पहले वानखेड़े के मैदान में भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. इस ओपनिंग सेरेमनी में कई बड़े स्टार परफॉर्म करते नजर आएंगे. इसमें एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही से लेकर सिंगर बादशाह समेत कई कलाकार शामिल हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ओपनिंग सेरेमनी में कौन से बड़े कलाकार परफॉर्म करेंगे.

ये कलाकार करेंगे परफॉर्म

भारत-यूएसए का मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले से पहले 6 बजे ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगा. इसमें फेमस सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा खास परफॉर्मेंस करेंगे. ऋषभ रिखीराम शर्मा सोशल मीडिया पर काफी जानी मानी हस्तियों में से एक हैं. इसके बाद शिवमणि भी परफॉर्म करेंगे. फिर सिंगर-रैपर बादशाह वानखेड़े में अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. इतना ही नहीं, ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए डांसर नोरा फतेही भी ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी. इन सभी स्टार्स की दमदार परफॉर्मेंस के बाद एक जेटपैक कलाकार ICC टी20 वर्ल्ड की ट्रॉफी लेकर मैदान में आएगा. इस दौरान ICC चेयरमैन जय शाह और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मौजूद रहेंगे.

कैसे देख सकेंगे लाइव परफॉर्मेंस?

भारत और यूएसए का मैच देखने के लिए टिकट लेने वाले दर्शक फ्री में ओपनिंग सेरेमनी देख पाएंगे. दोपहर 4 बजे से स्टेडियम के गेट खोल दिए जाएंगे, जिससे दर्शकों को एंट्री मिलेगी. ICC ने फैंस का सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द स्टेडियम पहुंच जाएं, जिससे ओपनिंग सेरेमनी मिस न हो. इसके अलावा जो लोग स्टेडियम नहीं जा पाएंगे, वे ऑनलाइन ओपनिंग सेरेमनी देख सकेंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. इसके अलावा फैंस JioHotstar के एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे. इन्हीं प्लेटफॉर्म पर ओपनिंग सेरेमनी भी देख सकेंगे.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > T20 World Cup 2026: सिंगर बादशाह बांधेंगे समां, तो नोरा फतेही लगाएंगी ग्लैमर का तड़का; ओपनिंग सेरेमनी में जलवा बिखेरेंगे ये स्टार

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-07 12:43:29

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS