<

टी20 वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी: नोरा फतेही के धमाकेदार डांस ने स्टेज पर लगाई आग

आईसीसी टी20 विश्व कप ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शानदार लाइव परफॉर्मेंस दी. नोरा के शानदार डांस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

T20 World Cup Opening Ceremony: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का डांस खूब वायरल हो रहा है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में अपने डांस से लोगों को दीवाना बना लिया. उन्होंने हिंदी गानों के अलावा वेस्टर्न गानों पर धमाकेदार डांस किया. ख़ासतौर पर उनका ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जानबाज’ के गाने ‘प्यार दो प्यार लो’ पर डांस परफॉर्मेंस वायरल हो रहा है.
इसके मूल गाने को इंदीवर ने लिखा था, जिसे सिंगर सपना ने गाया था. मूल गाने में रेट्रो एक्ट्रेस रेखा ने परफॉर्म किया था. फिल्म में अनिल कपूर, फिरोज खान, डिंपल कपाड़िया जैसे सितारों ने काम किया था. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के भव्य उद्घाटन समारोह में नोरा फतेही ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शानदार लाइव परफॉर्मेंस दी. नोरा के शानदार डांस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

नोरा फतेही ने जीत लिया दिल

वानखेड़े स्टेडियम में नोरा का हाई-एनर्जी डांस परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस ने उनके जोरदार डांस मूव्स की खूब तारीफ की.
नोरा फतेही के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप का उद्घाटन समारोह वैश्विक मंच पर एक और महत्वपूर्ण लाइव उपस्थिति थी. पिछले कुछ वर्षों में, वह कई बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों, संगीत कार्यक्रमों और टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले समारोहों में नियमित रूप से उपस्थित रही हैं. ऐसे प्रदर्शनों के लिए वह प्रायोजकों की एक जानी-मानी पसंद बन गई हैं.

कई सेलेब्रिटीज ने दी परफॉर्मेंस

टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 7-8 फरवरी को हुआ, जिसमें पहला दिन पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड और वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के मैच थे. मुंबई में भारत-यूएसए मुकाबले से पहले शाम 6 बजे शुरू हुए इस रंगारंग कार्यक्रम में नोरा फतेही के अलावा रैपर बादशाह, सितार वादक ऋषभ रिखिराम शर्मा और तालवादक शिवमणि ने प्रस्तुतियां दीं. इन कलाकारों ने भारतीय संगीत और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हुए एक बहुआयामी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. 

समारोह का भव्य रूप

आईसीसी चेयरमैन जय शाह और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 2026 ट्रॉफी का स्वागत किया. इस दौरान 20 देशों के युवा एम्बेसडर भी मौजूद रहे. बता दें कि इस ओपनिंग सेरेमनी में केवल मैच टिकट धारकों को ही एंट्री मिली थी. भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में से एक में आयोजित इस समारोह ने टी20 विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन बेहद शानदार तरीके से किया.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

बार-बार आ रहे हैं संदिग्ध कॉल? इस पोर्टल पर रिपोर्ट करें स्पैम, तुरंत होगी सुनवाई

अगर आपके पास भी यह स्कैम कॉल आते हैं तो इसे तुरंत रिपोर्ट करना फायदेमंद…

Last Updated: April 12, 2026 14:24:37 IST

Asha Bhosle की बेटी ने क्यों किया था सुसाइड? बेटे के मौत के बाद टूट गई थी सिंगर; 9 साल से संभाली जिम्मेदारी

सिर्फ़ 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने अपने परिवार की बात नहीं मानी…

Last Updated: April 12, 2026 14:19:44 IST

Zanai Bhosle: कौन हैं आशा भोसले की पोती जनाई? क्रिकेटर मोहम्मद सिराज संग जुड़ा नाम, क्या है रिश्ता?

Who Is Zanai Bhosle: बॉलीवुड में अपनी आवाज से लोगों को दिल में जगह बनाने…

Last Updated: April 12, 2026 14:06:22 IST

Akshaya Tritiya 2026:अक्षय तृतीया 2026 पर चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! कुबेर देव की कृपा से मिलेगा धन-लाभ

Akshaya Tritiya 2026: इस बार की अक्षय तृतीया कुछ राशियों के लिए खास मानी जा…

Last Updated: April 12, 2026 14:03:19 IST

Jaipur Video: खून खौल उठेगा! मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी गर्भवती महिला, पीछे से बदमाश ने पकड़कर की घिनौना हरकत

Jaipur Viral Video: राजस्थान के जयपुर में दिनदहाड़े एक गर्भवती महिला से छेड़खानी का वीडियो…

Last Updated: April 12, 2026 14:00:10 IST

Asha Bhosle Struggle: जब पहली शादी के नाम पर मिला सिर्फ दर्द, तीसरी प्रेग्नेंसी में घर से निकाली गई, सहा अत्याचार

Asha Bhosle Struggle: स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया,…

Last Updated: April 12, 2026 13:57:09 IST