<

Zanai Bhosle: कौन हैं आशा भोसले की पोती जनाई? क्रिकेटर मोहम्मद सिराज संग जुड़ा नाम, क्या है रिश्ता?

Who Is Zanai Bhosle: बॉलीवुड में अपनी आवाज से लोगों को दिल में जगह बनाने वाली मशहूर सिंगर आशा भोसले की पोती जनाई ने अपनी दादी की हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया था. जनाई ने बताया कि आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद 12 अप्रैल को आशा भोसले ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली.

Who Is Zanai Bhosle: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंग आशा भोसले (Asha Bhosle) का निधन हो गया है, जिसके चलते एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर फैल गई है. शनिवार (11 अप्रैल) को आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनकी दादी आशा भोसले को बहुत ज्यादा कमजोरी और सीने में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि उनकी दादी का इलाज चल रहा है. उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. साथ ही जनाई भोसले ने प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की. इसके बाद रविवार (12 अप्रैल) को आशा भोसले 92 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं.

कौन हैं जनाई भोसले?

जनाई भोसले सिंगर आशा भोसले के बेटे आनंद की बेटी हैं. वह भी अपनी दादी की तरह म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. जनाई भोसले (Zanai Bhosle) बॉलीवुड की फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज’ से डेब्यू करने को तैयार हैं. हाल ही में जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर कहंदी है गाने को फैंस के साथ शेयर किया था, जो फैंस को खूब पसंद आया. बता दें कि जनाई भोसले के इंस्टाग्राम पर करीब 4 लाख फॉलोअर्स हैं. वह अक्सर इंस्टाग्राम पर फोटोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

मोहम्मद सिराज से जुड़ा था नाम

जनाई भोसले का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाद मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के साथ भी जुड़ चुका है. अपने 23वें बर्थडे पर जनाई भोसले खूब चर्चा में रही थी. दरअसल, जनाई भोसले ने अपने जन्मदिन पर पार्टी रखी थी, जिसमें क्रिकेटर मोहम्मद सिराज भी शामिल हुए थे. इसके बाद से उन दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं. हालांकि बाद में मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया.

सिराज और जनाई भोसले का रिश्ता

मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले के बीच भाई-बहन का रिश्ता है. वह एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं. जनाई ने इंस्टाग्राम पर मोहम्मद सिराज के साथ एक फोटो शेयर किया था, जिस पर उन्होंने लिखा था, ‘मेरे प्यारे भाई’. इस स्टोरी को मोहम्मद सिराज ने शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं. बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं. जैसे चांद सितारों में. मेरी बहना है एक हजारों में.’ मोहम्मद सिराज का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इतना ही नहीं, पिछले साल जनाई भोसले ने मोहम्मद सिराज को राखी भी बांधी थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था.

गुजरात टाइटंस को सपोर्ट करती हैं जनाई

जनाई भोसले आईपीएल में गुजरात टाइटंस को सपोर्ट करती हैं. पिछले साल उन्होंने गुजरात टाइटंस को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम भी पहुंची थी. बता दें कि मोहम्मद सिराज भी IPL 2025 से गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Twisha Sharma Case: बहू की मौत के मामले में सास को बड़ा झटका, MP हाई कोर्ट ने क्यों खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका?

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को झटका लगा है.…

Last Updated: November 4, 2026 22:49:52 IST

Watch Video: दिवाली पर कर्मचारियों की लगी लॉटरी! कंपनी ने गिफ्ट में दिए iPhone 16, वीडियो देख लोगों को हुई जलन

Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 20:25:07 IST

‘रामायण’ देखकर इमोशनल हुए एक्टर्स, आशीष चंचलानी समेत इन एक्टर्स ने देखी फिल्म, शेयर किए रिव्यू

Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…

Last Updated: November 4, 2026 19:22:02 IST

दिवाली से पहले महंगाई का झटका! अमूल ने घी और मक्खन की बढ़ाई कीमत, जानें नए दाम

Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…

Last Updated: November 4, 2026 18:56:36 IST

SSC CGL Answer Key 2026: Tier 1 आंसर की कब होगी जारी? जानें डाउनलोड और ऑब्जेक्शन का तरीका

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…

Last Updated: November 4, 2026 18:54:53 IST