<

Jaipur Video: खून खौल उठेगा! मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी गर्भवती महिला, पीछे से बदमाश ने पकड़कर की घिनौना हरकत

Jaipur Viral Video: राजस्थान के जयपुर में दिनदहाड़े एक गर्भवती महिला से छेड़खानी का वीडियो सामने आया है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कैद हुलिए के आधार पर बदमाश की तलाश में जुट गई है. वीडियो 25 मार्च का बताया जा रहा है.

Jaipur Molestation Case: राजस्थान के जयपुर से छेड़खानी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका भी खून खौल उठेगा. वीडियो जिले के मालवीय नगर क्षेत्र के जवाहर सर्किल इलाके का बताया जा रहा है, जिसमें एक गर्भवती महिला के साथ सड़क पर सरेआम छेड़छाड़ की जा रही है. वीडियो में दिख रहा है कि छेड़छाड़ के लिए पीछा कर रहे बदमाश ने सुनसान गली में महिला को पकड़ लिया. वहीं विरोध कर शोर मचाने पर तेजी से भाग निकला.

वीडियो में दिख रहा है कि एक बदमाश मोबाइल पर बात करते जा रही महिला का पीछा करता है. काफी दूरी से पीछा करने के बाद सुनसान गली में मौका पाकर पीछे से पकड़ महिला से छेड़छाड़ करता है. विरोध कर शोर मचाने पर बदमाश उल्टे पांव वापस भाग जाता है. इसके बाद महिला भी घबराकर आरोपी से जान छुड़ाने के लिए भागने लगती है.

बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस

वीडियो 25 मार्च का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कैद हुलिए के आधार पर बदमाश की तलाश में जुट गई है. एसीपी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को मामले की शिकायत मिल गई है. वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर हम संज्ञान लेकर जांच कर रहे हैं.

बाइक सवार युवकों ने की थी युवती से छेड़छाड़

इससे पहले जयपुर में बीच सड़क पर बाइक सवार युवकों की ओर से एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था. घटना में दो युवक सड़क पर आगे जा रही बाइक सवार युवती का पीछा करते हैं, फिर अचानक युवती की बाइक के पास अपनी बाइक निकालकर अश्लील हरकत करते हैं. इसके बाद युवक मौके से फरार हो जाते हैं.

अशोक गहलोत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

इन मामलों पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का यह दृश्य शर्मनाक है, असहनीय है. एक युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ परन्तु न पुलिस ने समय पर एफआईआर की और 12 दिन बाद भी आज तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं. 

उन्होंने कहा कि अब दूसरी घटना में भी पुलिस वीडियो सबूत होने के बावजूद शिकायत दर्ज होने का इंतजार करती रही. BNS की धारा 74 स्पष्ट कहती है कि छेड़छाड़ संज्ञेय अपराध है जिसमें पुलिस स्वयं FIR दर्ज कर सकती है एवं बिना वारंट गिरफ्तारी कर सकती है. इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Blue Drum Case: मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, क्या अभी भी बच सकते हैं सौरभ के हत्यारे? जानें क्या है ऑप्शन

Blue Drum Case: इस बहुत चर्चित और खौफनाक मर्डर केस में कोर्ट का आखिरी फैसला…

Last Updated: October 15, 2026 08:30:27 IST

Petrol Diesel Price 15 October 2026: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, CNG ने दिया झटका! चेक करें ताजा भाव

Petrol and diesel prices today, October 15: मुंबई में, पेट्रोल का रिटेल प्राइस ₹111.21 प्रति…

Last Updated: October 15, 2026 08:06:54 IST

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST