<

T20 WC 2026: फाइनल जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी? रनर अप पर भी होगी पैसों की बारिश, ENG-SA भी मालामाल

आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. जानिए विजेता और रनर-अप टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

T20 world cup prize money: टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े मंच टी20 विश्व कप  का अब निर्णायक समय आ गया है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मैच में सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं बल्कि करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी दांव पर लगी होगी, जिससे मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है. बता दें कि हारने वाली टीम भी मालामाल होगी. आइए जानते हैं जीतने और हारने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम को करीब 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27–28 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी दी जाएगी. ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ यह इनाम भी खिलाड़ियों और बोर्ड के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. जो भी टीम जीतेगी उसे आईसीसी की ओर से इतना इनाम दिया जाएगा.

उपविजेता टीम भी कमाई में पीछे नहीं रहेगी

खिताबी मुकाबले में हारने वाली टीम को भी अच्छी रकम मिलेगी. रनर-अप टीम को करीब 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 14–15 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिलने वाली है. यानी फाइनल तक पहुंचना भी किसी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि होगी. अगर वो हार भी जाती है तो खाली हाथ घर नहीं लौटेगी.

सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को भी फायदा

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीमों को भी आईसीसी की ओर से इनाम दिया गया है. सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को करीब 7.9 लाख डॉलर (लगभग 7 करोड़ रुपये) की राशि प्रदान की गई है. बता दें कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम पहुंची थी. लेकिन वे क्रमश: भारत और न्यूजीलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.  अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच हाई-प्रेशर मुकाबले में कौन सी टीम जीत हासिल कर ट्रॉफी के साथ करोड़ों रुपये की प्राइज मनी भी अपने नाम करती है.
Satyam Sengar

Recent Posts

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर ने बदली चाल! मिडिल ईस्ट की हलचल से बढ़े दाम या मिली खुशखबरी?

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: March 28, 2026 08:41:56 IST

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

Rajasthan Board RBSE Result 2026 Update: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द जारी…

Last Updated: March 28, 2026 07:18:22 IST

Bill Scam: रेस्तरां में LPG या Fuel Charge के नाम पर वसूली? क्या ये जायज है या ठगी, जानिए नियम और सच्चाई

Bill Scam: अगर आप भी रेस्टोरेंट या होटल के बिल में LPG चार्ज, फ्यूल सरचार्ज…

Last Updated: March 28, 2026 07:10:28 IST

UP Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा ट्विस्ट! यूपी में आज राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा जोरदार झटका?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 28, 2026 08:42:39 IST

Delhi EV Policy 2.0: नई ईवी पॉलिसी क्या है, एक लाख रुपये तक छूट के अलावा क्या-क्या और मिलेगा फायदा?

Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली बजट 2026 के दायरे में, रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली…

Last Updated: March 28, 2026 06:51:07 IST

Today Weather: अगले 48 घंटों में आफत! पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश और ओलों का खतरा; IMD अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. बता दें कि जम्मू…

Last Updated: March 28, 2026 06:38:47 IST