T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मेजबान और सह-मेजबान देश भारत और श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. मंगलवार (17 फरवरी) को अन्य 2 टीमों को सुपर-8 का टिकट मिल सकता है. देखें पूरा समीकरण...
टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 में किन टीमों ने किया क्वालीफाई?
T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 20 टीमों के साथ हुई. इसमें 5-5 टीमों को 4 अलग-अलग ग्रुप में रखा गया. अब टूर्नामेंट का ग्रुप स्टेज आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. टी20 वर्ल्ड कप के अगले राउंड में सिर्फ 8 टीमें जाएंगी. इसका मतलब है कि लीग स्टेज खत्म होने के बाद 12 टीमों का टी20 वर्ल्ड कप सफर खत्म हो जाएगा. सुपर-8 की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. भारत-श्रीलंका समेत कुल 5 टीमें अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है. मंगलवार (17 फरवरी) को 2 अन्य टीमों को सुपर-8 का टिकट मिल सकता है. वहीं, पाकिस्तान की किस्मत 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद तय हो पाएगी. भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. नीचे देखें सुपर-8 का पूरा समीकरण…
टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए से भारत (Team India) ने लगातार 3 मैचों में तीन जीत के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस ग्रुप के प्वाइंट्स टेबल में यूएसए दूसरे नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान तीसरे पायदान पर है. इन दोनों टीमों के खाते में 4-4 प्वाइंट हैं, लेकिन यूएसए का नेट रन रेट पाकिस्तान से काफी अच्छा है. ऐसे में यूएसए के पास सुपर-8 में जाने का मौका है. यूएसए अपनी सभी लीग मैच खेल चुकी है. वहीं, पाकिस्तान अपना आखिरी लीग मैच 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. अगर इस मैच में पाकिस्तान को जीत मिलती है, तो वो सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा. हालांकि अगर नामीबिया इस मुकाबले में पाकिस्तान को हरा देती है, तो यूएसए को सुपर-8 में मौका मिलेगा.
ग्रुप-बी से मेजबान श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. श्रीलंका ने 3 मैचों में लगातार 3 जीत हासिल की है. इस ग्रुप में जिम्बाब्वे दूसरे नंबर पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है. सोमवार को श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया, जिससे कंगारू टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बढ़ गया. अब मंगलवार (17 फरवरी) को जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड का मैच खेला जाएगा. अगर इस मुकाबले में जिम्बाब्वे को जीत मिलती है, तो उसके 6 प्वाइंट हो जाएंगे. ऐसे में जिम्बाब्वे सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म हो जाएगा. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खाते में अभी सिर्फ 2 प्वाइंट हैं, जबकि उनका सिर्फ 1 लीग मैच बचा हुआ है. अगर वह अगला मैच जीत भी लेते हैं, तो सिर्फ 4 प्वाइंट तक पहुंच पाएंगे.
इस ग्रुप से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वेस्टइंडीज लगातार 3 मैचों में तीन जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है. वहीं, इंग्लैंड की टीम 4 मैचों में 3 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है. इंग्लैंड के खाते में कुल 6 प्वाइंट हैं. इस ग्रुप में शामिल स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. हालांकि अभी ये टीमें अपना 1-1 लीग मैच खेलेंगी.
ग्रुप-डी से साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में एंट्री कर ली है. साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों में लगातार तीन जीत हासिल की है. वहीं, न्यूजीलैंड 3 मैचों में 2 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है. न्यूजीलैंड मंगलवार (17 फरवरी) को ओमान के खिलाफ अपना चौथा और आखिरी लीग मैच खेलने वाली है. अगर न्यूजीलैंड ने ओमान को हरा दिया, तो सीधे सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. हालांकि अगर न्यूजीलैंड उलटफेर का शिकार होती है, तो अफगानिस्तान के लिए सुपर-8 में क्वालीफाई करने की संभावना बढ़ जाएगा. बता दें कि अफगानिस्तान के खाते में अभी सिर्फ 4 प्वाइंट हैं. अभी अफगानिस्तान को अपना आखिरी लीग मैच खेलना है. अगर वह यह मैच जीत लेते हैं, तो उनके खाते में भी 4 प्वाइंट हो जाएंगे. इस ग्रुप में से न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच सुपर-8 में क्वालीफाई करने के लिए रेस हो रही है.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…