<
Categories: बिज़नेस

Surf Excel से लेकर Rin और Wheel तक हुए महंगे, HUL ने कई डिटर्जेंट पैक की कीमतों में किया इजाफा

HUL ने Surf Excel, Rin, Wheel और Moti Gulab साबुन के दाम बढ़ा दिए हैं. कुछ उत्पादों की कीमतों में 11% तक का इजाफा हुआ है.

HUL Price Hike:  महंगाई का असर अब रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले घरेलू उत्पादों पर भी दिखाई देने लगा है. अगर आपके घर में Surf Excel, Rin या Wheel जैसे डिटर्जेंट का इस्तेमाल होता है, तो अब इनकी खरीदारी के लिए आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी. FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने होम केयर प्रोडक्ट्स की कीमतों में संशोधन किया है. कंपनी ने अलग-अलग उत्पादों और पैक साइज के आधार पर 1 रुपये से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. कुछ प्रोडक्ट्स के दाम में करीब 11 फीसदी तक का इजाफा हुआ है. डिटर्जेंट के साथ कंपनी ने Moti Gulab साबुन की कीमत भी बढ़ा दी है.

Surf Excel के कई पैक की कीमतों में इजाफा

HUL ने अपने प्रमुख डिटर्जेंट ब्रांड Surf Excel के अलग-अलग वैरिएंट और पैक साइज को महंगा कर दिया है. Surf Excel Quick Wash के 1 किलो वाले पैक के लिए अब ग्राहकों को 235 रुपये की जगह 245 रुपये चुकाने होंगे. यानी इसकी कीमत में सीधे 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, 500 ग्राम वाले पैक का दाम 123 रुपये से बढ़कर 128 रुपये हो गया है.

Surf Excel Easy Wash भी महंगे होने वाले उत्पादों की सूची में शामिल है. इसके 1 किलो वाले पैक की नई कीमत 172 रुपये तय की गई है, जो पहले 167 रुपये थी. इसी तरह 500 ग्राम वाले पैक के लिए अब 85 रुपये के बजाय 87 रुपये खर्च करने होंगे.

कंपनी ने Surf Excel बार की कीमतों में भी बदलाव किया है. 250 ग्राम वाले बार का दाम 42 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा 200 ग्राम के चार बार वाले पैक की कीमत में 10 रुपये का इजाफा हुआ है. अब यह पैक 145 रुपये की जगह 155 रुपये में मिलेगा.

Rin और Wheel खरीदने के लिए भी बढ़ेगा बजट

HUL ने अपने दूसरे लोकप्रिय डिटर्जेंट ब्रांड Rin के उत्पादों की कीमतें भी बढ़ाई हैं. Rin Ala के 500 मिलीलीटर वाले पैक का नया दाम 95 रुपये हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 90 रुपये थी.

Rin डिटर्जेंट पाउडर के 1 किलो वाले पैक के लिए अब 120 रुपये के बजाय 123 रुपये देने होंगे. वहीं, 500 ग्राम वाले पैक की कीमत 61 रुपये से बढ़ाकर 63 रुपये कर दी गई है.

कम कीमत वाले डिटर्जेंट सेगमेंट में इस्तेमाल होने वाले Wheel पाउडर पर भी इस बढ़ोतरी का असर पड़ा है. इसके 1 किलो वाले पैक की कीमत 90 रुपये से बढ़कर 93 रुपये हो गई है. वहीं, 500 ग्राम वाले पैक के लिए ग्राहकों को अब 46 रुपये के बजाय 47 रुपये खर्च करने होंगे.

Moti Gulab साबुन भी हुआ महंगा

डिटर्जेंट उत्पादों के अलावा HUL ने अपने Moti Gulab साबुन की कीमत में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी की है. इसके 150 ग्राम वाले पैक का दाम 74 रुपये से बढ़ाकर 82 रुपये कर दिया गया है. इस तरह एक पैक खरीदने पर ग्राहकों को पहले के मुकाबले 8 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे. प्रतिशत के लिहाज से देखें तो इसकी कीमत में 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है.

इनपुट कॉस्ट का दबाव

HUL की ओर से कीमतें बढ़ाने के पीछे FMCG कंपनियों पर बढ़ता लागत का दबाव एक बड़ी वजह माना जा रहा है. कच्चे माल, पैकेजिंग और दूसरे जरूरी इनपुट की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण कंपनियों के लिए अपने मौजूदा प्रॉफिट मार्जिन को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो रहा है. ऐसे में कंपनियां लागत के असर को कम करने के लिए चुनिंदा उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का रास्ता अपना रही हैं.

पिछले महीने HUL की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ प्रिया नायर ने भी संकेत दिया था कि कंपनी इनपुट लागत में होने वाले बदलावों को देखते हुए कीमतों को लेकर जरूरी कदम उठाती रहेगी. हालांकि, कंपनी के लिए कीमतें बढ़ाना इतना आसान फैसला नहीं है. उसे बढ़ती उत्पादन लागत के साथ-साथ ग्राहकों की खरीदारी क्षमता और बाजार में बिक्री की मात्रा यानी वॉल्यूम का भी ध्यान रखना पड़ता है.

आम ग्राहकों के घरेलू बजट पर पड़ेगा असर

Surf Excel, Rin और Wheel जैसे उत्पाद बड़ी संख्या में भारतीय घरों में इस्तेमाल किए जाते हैं. ऐसे में इनकी कीमतों में मामूली बढ़ोतरी भी लंबे समय में घरेलू खर्च को प्रभावित कर सकती है. खासकर उन परिवारों पर इसका ज्यादा असर पड़ सकता है, जो हर महीने नियमित रूप से इन उत्पादों की खरीदारी करते हैं. साबुन और डिटर्जेंट जैसी रोजमर्रा की जरूरतों के महंगे होने से अब ग्राहकों को अपने मासिक बजट में अतिरिक्त खर्च के लिए जगह बनानी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें:  WhatsApp का बड़ा धमाका, अब बिना अकाउंट भी भेजें इनवाइट! नए फीचर में मिलेंगे कई शानदार विकल्प

Lalit Rai

Recent Posts

Punjab Wrestler Shot Dead: दिवाली की रात गोलियों से दहला पंजाब, 27 साल के पहलवान का सरेआम मर्डर; कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Punjab Wrestler Shot Dead: पंजाब के कपूरथला में दिवाली की रात घर के बाहर पटाखे…

Last Updated: November 10, 2026 09:41:37 IST

Brent Crude 92 डॉलर के नीचे, ट्रंप के नरम रुख से गिरे दाम, क्या सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?

अमेरिका-ईरान तनाव घटने की उम्मीद और कमजोर मांग से कच्चा तेल सस्ता हुआ है. ब्रेंट…

Last Updated: November 10, 2026 09:21:59 IST

Nvidia CEO का तलाक हुआ तो पत्नी को मिलेंगे 7 लाख करोड़ रुपये? जेनसन हुआंग की दौलत को लेकर चर्चा तेज

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की संपत्ति 155.4 अरब डॉलर आंकी गई है. तलाक की अटकलों…

Last Updated: November 10, 2026 08:53:52 IST

Mamta Kulkarni Viral Video: मुझे आपके नबी बहुत प्यारे…साध्वी ममता कुलकर्णी ने मुस्लिमों को ये क्या कह डाला? चौंक रह गए सनातनी

Mamta Kulkarni Viral Video: ममता कुलकर्णी का कोलकाता के एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो…

Last Updated: November 10, 2026 08:46:40 IST

Pawan Kalyan Divorce: तीसरी बीवी भी नहीं संभाल पाए पवन कल्याण, 13 साल बाद टूटी शादी; एक झटके में किया डाइवोर्स का ऐलान

Pawan Kalyan Divorce: एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की तीसरी शादी…

Last Updated: November 10, 2026 08:32:56 IST

10 नवंबर को NSE-BSE में नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें बाजार खुलने की अगली तारीख

10 नवंबर को दिवाली-बालिप्रतिपदा के कारण NSE और BSE में कारोबार बंद रहेगा. शेयर बाजार…

Last Updated: November 10, 2026 08:56:29 IST