<

T20 World Cup 2026: सुपर 8 से पहले टीम इंडिया को सुधार की जरूरत, इन 3 चीजों में करना होगा बेहतर, अभिषेक शर्मा…

टी20 विश्व कप सुपर 8 के मुकाबले जल्द शुरू होंगे. भारत को अपना पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है. सुपर 8 के मैचों से पहले टीम इंडिया को कुछ क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है.

नई दिल्ली. ग्रुप स्टेज में लगातार जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के सामने अब असली चुनौती शुरू होने वाली है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 मुकाबले नजदीक हैं. भारत को 22 तारीख को पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है. भारत ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले जीते.
बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने जिम्मेदारी निभाई, जिससे टीम का आत्मविश्वास उपर है. अब भारत और कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए असली चुनौती सुपर 8 में अच्छा प्रदर्शन करना है. आइए बात करते हैं उन 3 प्वाइंट्स पर जिसमें टीम इंडिया के प्लेयर्स को सुधार करने की जरूरत है. इसमें अभिषेक शर्मा का खराब प्रदर्शन भी शामिल है.

फील्डिंग में सुधार करना होगा

टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने कुछ आसान कैच छोड़े हैं. बड़े मुकाबलों में ऐसी छोटी गलतियां भारी पड़ सकती हैं. कप्तान ने भी माना कि फील्डिंग के स्तर को और बेहतर करना होगा ताकि विपक्षी टीम को अतिरिक्त मौके न मिलें. पिछले 4 मुकाबलों में टीम इंडिया से और बेहतरीन फील्डिंग की उम्मीद की जा रही थी.

बल्लेबाजी में निरंतरता

टॉप ऑर्डर ने कुछ मैचों में धीमी शुरुआत की, खासकर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ. सुपर 8 में मजबूत आक्रमण के सामने तेज और संतुलित शुरुआत बेहद जरूरी होगी. मध्यक्रम ने जिम्मेदारी निभाई है, लेकिन लगातार आक्रामक रुख बनाए रखना अहम रहेगा. इसके साथ ही अभिषेक शर्मा को क्रीज पर समय बिताना होगा.

सभी खिलाड़ियों को देना होगा अपना शत प्रतिशत

कप्तान ने इस बात पर बल दिया कि टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रह सकती. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों विभागों में सामूहिक योगदान ही खिताब की राह आसान करेगा. भारत को अगला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है जो कि 22 फरवरी को खेला जाएगा. सुपर 8 का प्रदर्शन ही टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल का रास्ता तय करेगा.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST