<

अब शॉर्ट बॉल से नहीं डरते शिवम दुबे… मैच के बाद खोला लंबे छक्कों का राज; इस दिग्गज को दिया क्रेडिट

Shivam Dube: भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अपनी बल्लेबाजी का राज बताया. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में सुधार के लिए एमएस धोनी को क्रेडिट दिया. जानें दुबे ने क्या कहा...

Shivam Dube: भारत के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. शिवम दुबे (Shivam Dube) ने भारत की ओर से बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके दम पर भारतीय टीम का स्कोर 190 के पार पहुंचा. इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 176 रन बनाए. शिवम दुबे ने गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी चटकाए. इसके दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हरा दिया. इस मैच में शिवम दुबे ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. इसके चलते शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. मैच के बाद शिवम दुबे ने बताया कि कप्तान और कोच ने उनसे कहा था कि मिडिल ओवर्स में स्ट्राइक रेट ऊंचा रखना है.

POTM जीतने के बाद शिवम दुबे ने कहा कि विकेट थोड़ा मुश्किल था, लेकिन ऐसी स्थिति में उन्हें बल्लेबाजी करना पसंद है. उन्होंने बताया कि कुछ समय के लिए वे दबाव में थे, क्योंकि ऑफ स्पिनर गेंदबाज ने 4 डॉट गेंदें डालीं. हालांकि शिवम दुबे को खुद पर भरोसा था कि बाद में वो इस रन को कवर कर लेंगे. इस दौरान शिवम दुबे ने अपनी शॉर्ट बॉल पर अपनी शानदार बल्लेबाजी का राज भी बताया.

शिवम दुबे ने खोला अपनी बल्लेबाजी का राज

मैच खत्म होने के बाद शिवम दुबे ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी बल्लेबाजी में सुधार का क्रेडिट महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को जाता है. दरअसल, शिवम दुबे अपने करियर की शुरुआत के दौरान शॉर्ट बॉल के सामने स्ट्रगल करते थे. इसी कमजोरी का फायदा उठाकर विपक्षी टीम उन्हें आउट कर देती थी. शिवम दुबे ने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान एक समय ऐसा था, जब वह शॉर्ट गेंदों से जूझ रहे थे. वह सफाई से शॉट नहीं खेल पा रहे थे.

शिवम दुबे ने बताया कि उन्हें मालूम था कि वह इस लेवल पर हावी हो सकते हैं, क्योंकि उनके पास वो ताकत है. ऐसे में उन्होंने ऑफ सीजन इस पर काम करना शुरू किया. दुबे ने बताया कि इस दौरान माही भाई (एमएस धोनी) ने उनसे कहा था कि यह जरूरी नहीं है कि तुम्हें उस बॉल पर सिक्स ही मारना है, तुम बाउंड्री मार सकते हो या सिंगल ले सकते हो. इसलिए यह बात हमेशा मेरे दिमाग में रहती थी कि जब मैं स्टार्ट में आता हूं, तो क्या करूं.

शिवम दुबे का शानदार प्रदर्शन

18 फरवरी को भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का अपना आखिरी लगी मैच खेला. इस मैच में शिवम दुबे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. शिवम दुबे ने भारत की ओर से 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली. जब वह बल्लेबाजी करने आए थे, तब भारत का 69 रनों के स्कोर 3 विकेट खो चुका था. ऐसे में शिवम दुबे ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए सुनिश्चित किया कि भारतीय टीम नीदरलैंड के सामने एक मजबूत स्कोर खड़ा कर सके. इसके बाद जब नीदरलैंड की टीम बल्लेबाजी करने आई, तो शिवम दुबे ने गेंद से 2 विकेट चटकाए. इससे भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हरा दिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST