<

संजू ने चीखकर रोका, फिर भी नहीं माने अभिषेक; सेमीफाइनल में कर दी वो गलती जिसने करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ दिया!

सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को चीखकर मना किया, पर युवा बल्लेबाज की एक जिद टीम इंडिया को भारी पड़ गई! आखिर पिच पर क्या हुआ था? पूरी इनसाइड स्टोरी यहां पढ़ें...

आज (5 मार्च) भारतीय टीम ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ खेल रही है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में लगभग सभी भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. हालांकि, अभिषेक शर्मा अब तक कुछ खास असर नहीं डाल पाए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी हाफ सेंचुरी को छोड़कर, उन्होंने बाकी मौकों पर भारतीय क्रिकेट फैंस को काफी निराश किया है. और आज, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में, उन्होंने 7 गेंदों पर 9 रन बनाए, फिल सॉल्ट को आसान कैच देकर पवेलियन चले गए. वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मैच में उनकी नाकामी ने भारतीय टीम को मुश्किल में डाल दिया था। अच्छी बात यह रही कि इस मैच में संजू सैमसन ने भारतीय पारी को संभाला, नहीं तो नतीजा बुरा हो सकता था। जबकि आज के मुकाबले में संजू सैमसन ने उन्हें जल्दबाजी करने से मना किया था लेकिन उन्होंने नहीं माना। 

संजू ने ईशारे ही इशारों में अभिषेक को मना किया

स्ट्राइक पर आने के लिए अभिषेक शर्मा की उत्सुकता को भांपते हुए संजू सैमसन ने दुसरी तरह खड़े अभिषेक को मना किया था कि तुम आराम से खड़े रहो कोई दिक्कत नहीं है मैं संभाल लूंगा लेकिन एक बार फिर से अभिषेक शर्मा की जल्दबाजी ने उनका विकेट ले लिया। दरअसल हुआ यह था कि इंग्लैंड के खिलाफ धुआंधार पारी खेल रहे संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को ईशारा करते हुए कहा था कि तुम वहीं खड़े रहे मैं स्ट्राइक संभाल लूंगा लेकिन अभिषेक शर्मा की बेचैनी उनके चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती थी और वही हुआ विल जैक्स की गेंद पर फिल सॉल्ट को अभिषेक ने आसान सा कैच थमा दिया इस दौरान उन्होंने महज 7 गेंदों में 9 रन की बेहद छोटी पारी खेली।

संजू-ईशान का जलवा बरकरार

ये अच्छी बात है अभिषेक के आउट होने के बाद संजू और ईशान ने पारी को बखूबी संभाला है. दोनों ही धुरंधर चौके छक्कों की बारिश कर रहे हैं. इस दौरान संजू ने टी 20 वर्ल्ड कप का बैक टू बैक अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है. खबर लिखे जाने तक ईशान 34 और संजू 54 रन बनाकर खेल रहे हैं

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Today Weather: दिल्ली-NCR में ठंडी फुहार! यूपी-एमपी का बुरा हाल, यहां जानें आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम लगातार बदल रहा है. जहां…

Last Updated: March 26, 2026 06:03:33 IST

IRCTC पर 10 लाख, सेवा प्रदाता पर… वंदे भारत में खराब खाना परोसना पड़ा भारी; रेलवे ने लगाया जुर्माना

IRCTC Food Quality Issue: वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को…

Last Updated: March 25, 2026 23:52:14 IST

West Bengal Elections 2026: बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, RG Kar केस पीड़िता की मां को पार्टी ने इस सीट से दिया टिकट

Ratna Debnath BJP Candidate: बीजेपी ने बुधवार को सभी शंकाओं को दूर करते हुए आधिकारिक…

Last Updated: March 25, 2026 23:14:33 IST

हम पाकिस्तान जैसे दलाल… मिडिल ईस्ट संकट पर पाक की एंट्री पर एस. जयशंकर का सख्त रुख

Jaishankar Statement Pakistan Mediation: मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई…

Last Updated: March 25, 2026 22:43:54 IST

रहमान डकैत का रोल ठुकराने वाले अब पछता रहे हैं! फोन मिलाकर कर रहे अफसोस, मुकेश छाबड़ा ने खोला बड़ा राज

Mukesh Chhabra: धुरंधर 2 की सफलता के बाद मुकेश छाबड़ा ने खोले कास्टिंग के गहरे…

Last Updated: March 25, 2026 22:08:11 IST

IPL 2026: हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान, खूंखार गेंदबाज की KKR में वापसी, GT में भी बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा के स्थान पर नवदीप सैनी को आईपीएल 2026 के…

Last Updated: March 25, 2026 21:10:07 IST