<
Categories: धर्म

Basoda 2026: 11 या 12 मार्च कब है शीतला अष्टमी या बसोड़ा? क्यों नहीं जलाया जाता इस दिन चूल्हा

Basoda 2026 Date: हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी होली के 8 दिन बाद को शीतला अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है और इस दिन चूल्हा जलाने की मनाही होती है, आइए जानते हैं यहां कि ऐसा क्यों है?

Basoda 2026: हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी होली के 8 दिन बाद को शीतला अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है, जिसे कई जगहों पर बसोड़ा भी कहा जाता है, इस पर्व की हिंदू धर्म में बेहद मान्यता है. यह खास दिन मां शीतला की पूजा-अर्चना का होता है, कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं.मान्यताओं के अनुसार  शीतला अष्टमी यानी बसोड़ा पर घर में चूल्हा जलाने की मनाही होती है. आइए जानते हैं कि शीतला अष्टमी कब है? और इस दिन चूल्हा क्यों नहीं जलाया जाता है?

कब है शीतला अष्टमी 2026

दृक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 11 मार्च के दिन रात्रि 1 बजकर 54 से शुरु हो रही है, जो अगले दिन 12 मार्च की प्रातः 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, शीतला अष्टमी या बासोड़ा का पर्व 11 मार्च दिन बुधवार को ही किया जाएगा 

क्यों नहीं जलाता शीतला अष्टमी यानी बासोड़ा के दिन चूल्हा

माता शीलता, मां पार्वती का ही अवतार मानी जाती है. इन्हें रोगों से बचाने वाली देवी भी माना गया है. खास बात है कि शीतला अष्टमी यानी बासोड़ा के दिन घर में चूल्हा नहीं रखा जाता है और खाना नहीं बनाया जाता है, बल्कि एक एक दिन पहले यानी सप्तमी की रात में ही भोजन तैयार किया जाता है. एक दिन पूराने भोजन का ही भोग देवी शीलता माता को भी लगाया जाता है. कहा जाता है कि माता शीतला को ठंडा भोजन ​प्रिय है. देवी शीतला को शीतलता और आरोग्य प्रदान करने वाली देवी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन चूल्हा जलाने से मां शीतला नाराज हो जाती है.

 शीतला अष्टमी यानी बासोड़ा के दिन घर में चूल्हा नहीं जलाने के वैज्ञानिक कारण यह है कि बासोड़ा के समय मौसम बदल रहा होता है. सर्दी का मौसम खत्म हो रहा होता है और गर्मी शुरू हो रही होती है. इसलिए इस समय में चेचक, खसरा या अन्य संक्रामक त्वचा रोगों के बढ़ने की आशंका ज्यादा रहती है, इसके अलावा बदलते मौसम में लोगों की पाचन शक्ति पर भी प्रभाव पड़ता है, सर्दी में व्यक्ति गरमा भोजन करता है, जो शरीर आसानी से पचा लेता है, लेकिन गर्मी में भोजन पाचन में समय और शक्ति लगती है. जिससे बीमारियां बढ़ सकती है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Arkestra Dance Video: बटनियां खोला ए राजा… गाने पर स्टेज पर डांस कर रही थी लड़की, तभी चढ़ें बुजुर्ग और फिर…

Arkestra Dance Video: सोशल मीडिया पर ऑर्केस्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…

Last Updated: May 27, 2026 23:01:27 IST

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज

Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…

Last Updated: May 27, 2026 19:03:29 IST

बिना महंगे लिक्वि़ड के इस तरह साफ करें टॉयलेट, बर्फ हटा देगा पीले दाग, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…

Last Updated: May 27, 2026 18:58:19 IST

Oppo Find X10 vs OPPO Find X9: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? किस फोन में मिलेंगे ज्यादा दमदार फीचर्स

दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…

Last Updated: May 27, 2026 18:53:02 IST

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, लेकिन इससे पहले करने होंगे ये जरूरी काम, खाते में सीधे आएगा अमाउंट

अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…

Last Updated: May 27, 2026 18:50:17 IST

बुजुर्गों से बदतमीजी करना पड़ेगा भारी, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत…

Last Updated: May 27, 2026 18:38:01 IST