Hindi News / Sports / T20 World Cup Shashi Tharoor Tweeted

T20 World Cup : वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से भारत की हार के बाद शशि थरूर ने किया ट्वीट

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली : T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप में कल भारत और न्यूजीलैंड के मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया था। इसी बीच बहुत से लोग भारतीय टीम से निराश हैं और यह निराश कांग्रेसी नेता शशि थरूर में भी दिखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय […]

BY: Sameer Saini • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप में कल भारत और न्यूजीलैंड के मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया था। इसी बीच बहुत से लोग भारतीय टीम से निराश हैं और यह निराश कांग्रेसी नेता शशि थरूर में भी दिखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से सवाल भी किए।

केएल राहुल के बाद पंत पर भड़के गोयनका, क्या खिलाड़ियों को खुलेआम लताड़ सकते हैं टीम के मालिक, जानिए नियम

Shashi Tharoor

इस मैच में ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। और पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। जिसे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। डार्ली मिचेल ने शानदार 49 रन की पारी खेली। (T20 World Cup)

शशि थरूर ने यह किया ट्वीट (T20 World Cup)

न्यूजीलैंड से भारत की हार के बाद हर कोई भारतीय टीम से निराश है। यह निराशा आम लोगों में ही नहीं बल्कि राजनेताओं में भी देखने को मिल रही है। इसी निराशा के चलते शशि थरूर ने भारत की हार पर ट्वीट कर सवाल पूछते हुए लिखा ‘हमने उनका सम्मान किया है, उनकी प्रशंसा की है। और हमें उनके हारने से भी कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन हमें मलाल तो इस बात का है कि उन्होंने लड़ाई भी नहीं लड़ी। कप्तान को हमें बताने की जरूरत नहीं है कि क्या गलत हुआ (हम इसे खुद देख सकते हैं), उन्हें हमें बताना होगा ऐसा हुआ क्यों है।’ (T20 World Cup)

बता दें कि शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से काग्रेंस पार्टी से लोकसभा सांसद हैं। वे 2009 में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और संसाधन विकास मंत्री भी रह चुके हैं। (T20 World Cup)

Also Read : T20 World Cup : न्यूजीलैंड से हार के बाद इंग्लैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने दिया टीम इंडिया का साथ

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

Shashi TharoorT20 World cup
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue