<

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, लेकिन अब भी खतरा बरकरार… ये 3 खामियां वर्ल्ड कप ट्रॉफी की राह में बनेंगे अड़चन!

Team India Weakness: भारतीय टीम 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल का मुकाबला खेलेगी. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को अपनी कुछ खामियों को सुधारना होगा. जानें कौन सी हैं वो खामियां...

Team India Weakness: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने जगह बना ली है. सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. भारत ने 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल का मुकाबला खेलेगी. यह महामुकाबला 5 मार्च (गुरुवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम पिछले टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास दोहराना चाहेगी. 2024 टी20 विश्व कप में भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में बुरी तरह हराया था. अब एक बार फिर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड के खिलाफ इसी इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारत टीम के लगभग सभी बल्लेबाज फॉर्म में आ गए हैं, हालांकि अभी भी टीम इंडिया के खेमे में कुछ कमजोरियां हैं. सेमीफाइनल मैच से पहले भारत को इन खामियों को दूर करना होगा, वरना सेमीफाइनल में परेशानी खड़ी हो सकती है. जानें टीम इंडिया की 3 बड़ी खामियां…

फील्डिंग बनी सबसे बड़ी कमजोरी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम (Team India) की फील्डिंग बहुत ही साधारण रही है. इस टूर्नामेंट में सिर्फ 72.7 फीसदी है, जो किसी भी टीम के मुकाबले में सबसे खराब है. इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अभी तक कुल 13 कैच टपका चुकी है. बीते मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही भारतीय टीम के फील्डरों ने 3 कैच छोड़े. इनमें से 2 कैच अभिषेक शर्मा के हाथ से छूटे, जबकि 1 कैच तिलक वर्मा के हाथ से फिसला. सेमीफाइनल मुकाबले में टीम के लिए 1-1 रन बचाना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में भारतीय टीम को जल्द से जल्द अपनी फील्डिंग में सुधार करना होगा.

डेथ ओवर्स में गेंदबाजी

डेथ ओवर्स (16-20) में भारतीय टीम की गेंदबाजी काफी साधारण रही है. भारत बनाम वेस्टइंडीज के मुकाबले में भारत के गेंदबाजों ने आखिरी 5 ओवर्स में 70 रन लुटाई थे. इसका मतलब है कि भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी 5 ओवरों में 14 के रन रेट से रन खर्च किए हैं. नॉकआउट मुकाबलों में इतनी साधारण गेंदबाजी भारतीय टीम के लिए महंगी साबित हो सकती है. इसके अलावा मिडिल ओवर्स में भी भारतीय टीम की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही है. भारत ने मिडिल ओवर्स में भी खूब रन लुटाए हैं. खासकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ मिडिल ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने 111 रन खर्च कर दिए थे.

अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म

भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का खराब फॉर्म टीम के लिए बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है. अभिषेक शर्मा के बल्ले से अभी तक सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी है. सुपर-8 में अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन बनाए थे. इसके अलावा किसी भी मैच में अभिषेक शर्मा लय में नहीं नजर आए. अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने से मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जाता है. ऐसे में अभिषेक शर्मा का सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में परफॉर्म करना बहुत जरूरी है. टीम मैनेजमेंट अच्छे से जानती है कि अभिषेक शर्मा अपने दिन पर अकेले के दम पर मैच जिता सकते हैं, इसीलिए उन्हें लगातार प्लेइंग-11 में शामिल किया जा रहा है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST

हुलिए पर मत जाना, दिमाग हिला देगा ये ‘देसी मास्टर’, साधारण सा दिखने वाला भाई चला रहा है डिजिटल पाठशाला, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…

Last Updated: April 12, 2026 23:20:45 IST

Tim David का अजीब रवैया! गेंद उठाकर रख ली, अंपायर बार-बार मांगता रहा… आखिर क्या है पूरा मामला?

MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…

Last Updated: April 12, 2026 23:07:54 IST

Guna Crime: खाकी बेबस, गुंडे बेलगाम! थाने के सामने पुलिसकर्मी को पीटा, MP में नशेड़ियों का सरेआम तांडव

Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…

Last Updated: April 12, 2026 22:54:22 IST

बिजली का झटका खाकर भी नहीं छोड़ा दोस्त का साथ, जांबाज लड़के ने अपनी जान पर खेलकर बचाई दोस्त की जिंदगी!

एक दोस्त ने निस्वार्थ बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को बिजली के हाई-वोल्टेज…

Last Updated: April 12, 2026 23:06:57 IST