<
Categories: मनोरंजन

बॉलीवुड के स्टार अर्जुन कपूर को है दुर्लभ बीमारी, क्या इस वजह से नहीं चल रहीं उनकी फिल्में? जानें

Arjun Kapoor: अभिनेता अर्जुन कपूर को बेहद दुर्लभ बीमारी है. इसको लेकर उन्होंने खुलासा किया था. क्या इस वजह से वो फिल्मों में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते. जानिए एक्टर को है कौन सी बीमारी.

Arjun Kapoor Disease: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने फिल्मी दुनिया में कुछ खास कमाल नहीं किया है. उनकी ज्यादार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर को एक दुर्लभ बीमारी है. जानिए उन्होंने क्या खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि इसी बीमारी की वजह से अभिनेता का वजन बढ़ जाता है. 

कौन सी है बीमारी?

अभिनेता अर्जुन कपूर को हाशिमोटो थायरॉइडिटिस नामक बीमारी है. यह बीमारी एक ऑटोइम्यून विकार है जो थायरॉइड ग्रंथि को प्रभावित करता है और वजन बढ़ने का कारण बन सकता है.

अभिनेता ने क्या कहा?

एक्टर ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को बताया था कि उन्हें यह बीमारी है. उन्होंने कहा, ‘मुझे हाशिमोटो थायरॉइडाइटिस नाम की बीमारी है. यह थायरॉइड की समस्या का ही एक रूप है. इसमें एंटीबॉडीज़ आपके ही खिलाफ काम करती हैं. ऐसा लगता है जैसे फ्लाइट में सफर करने से ही मेरा वजन बढ़ जाता है क्योंकि शरीर तनाव में चला जाता है. तनाव की स्थिति में एंटीबॉडीज को लगता है कि कुछ गड़बड़ है और वे सक्रिय हो जाती हैं. मैं जितना ज्यादा रिलैक्स रहता हूं, उतना ही अच्छा दिखता हूं, जो कि विडंबना है क्योंकि इस पेशे में आप कभी रिलैक्स नहीं रह पाते.’

क्या इस बीमारी की वजह से नहीं चल पा रही फिल्में?

आपको बता दें कि इस बीमारी की वजह से अर्जुन कपूर की फिल्में ना चलने का कोई ठोस कारण नहीं है. दोनों का एक-दूसरे से कोई संबंध नहीं है. 

हाशिमोटो रोग किस कारण होता है?

हाशिमोटो रोग का सटीक कारण पूरी तरह से समझा नहीं गया है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि इसमें आनुवंशिक प्रवृत्ति, पर्यावरणीय कारक और हार्मोनल असंतुलन का संयोजन शामिल है.

हाशिमोटो कैसे प्रभावित करता है?

हाशिमोटो रोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करके व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता पर गहरा असर डाल सकता है. थायरॉइड हार्मोन चयापचय दर, हृदय क्रिया, पाचन स्वास्थ्य, मांसपेशियों के नियंत्रण और मस्तिष्क क्रिया को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसलिए, जब हाशिमोटो रोग के कारण थायरॉइड ग्रंथि कम सक्रिय होती है, तो इससे विभिन्न लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं, जैसे- थकान और कमजोरी, वजन बढ़ना, पाचन संबंधी समस्याएं आदि. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

2026 Toyota Glanza Facelift: नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई टोयोटा ग्लैंजा, जानें कीमत और खासियतें

2026 Toyota Glanza Facelift: टोयोटा ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार ग्लैंजा का 2026…

Last Updated: October 14, 2026 14:49:05 IST

AI घड़ी और चश्मे के बाद बाजार में आई एआई अंगूठी, कैसे और क्या करेगी काम, कीमत जान रह जाएंगे दंग

AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…

Last Updated: October 14, 2026 13:46:03 IST

IND vs WI 4th T20I Live Streaming: टीवी पर कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच, फ्री में देखने का क्या है विकल्प?

India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…

Last Updated: October 14, 2026 13:37:51 IST

Suryakumar Yadav Dubai Home: दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव? खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर; देखता रह गया हर शख्स

Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…

Last Updated: October 14, 2026 13:28:20 IST

जर्मनी में रोबोट की शर्मनाक हरकत! 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, हैरान कर देगा मामला

Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…

Last Updated: October 14, 2026 13:12:16 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 13:07:22 IST