<
Categories: खेल

ASIA CUP 2025: आखिर क्यों India की जीत से ज़्यादा चर्चे हैं Oman की इस हार के?

Team India beat Oman in Asia Cup: भारत और ओमान के बीच खेले गए मैच को टीम इंडिया ने 21 रनों से जीता. इसके साथ ही भारतीय टीम लीग स्टेज में अपने सभी मैच जीतने वाली दूसरी टीम रही.

INDIA vs Oman: एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच खेले गए लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले को टीम इंडिया ने 21 रनों से जीत लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम लीग स्टेज में अपने सभी मैच जीतने वाली दूसरी टीम रही. इससे पहले ग्रुप-बी से श्रीलंका ने भी अपने सभी मैच जीते थे. भले ही टीम इंडिया ने ओमान को 21 रनों से हरा दिया, लेकिन अब पूरी दुनिया में भारत की जीत से ज़्यादा चर्चे ओमान की हार के हैं. जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं भारत की जीत से ज़्यादा चर्चे ओमान की हार के हैं, क्योंकि ओमान ने दुनिया की नंबर-1 टी-20 टीम भारत के सामने जिस तरह का प्रदर्शन किया है. उसकी वजह से पूरी दुनिया में ओमान की वाहवाही हो रही है.

ओमान ने टीम इंडिया को दिखाया आईना

ओमान और भारत के बीच खेले गए इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. टीम इंडिया (Team India) ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 188 रन बनाए. भारत की तरफ से संजू सैमसन (Sanju Samson) ने सबसे ज़्यादा रन बनाए. संजू ने  45 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली.

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान ने दमदार खेल दिखाया. ओमान की टीम ने पावरप्ले में 44 रन बनाए और खास बात ये रही कि उनका कोई भी विकेट नहीं गिरा. ओमान की तरफ से आमिर कलीम ने 64 रनों की पारी खेली तो वहीं हमाद मिर्ज़ा ने 51 रन बनाए, लेकिन इन दोनों की बेहतरीन पारियों के बावजूद भी ओमान की टीम इस मुकाबले को नहीं जीत पाई. ओमान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए और भारत ने इस मुकाबले को 21 रनों से जीत लिया. भारत ने भले ही इस मुकाबले को जीत लिया, लेकिन ओमान की टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया. दुनिया की नंबर-1 टी-20 टीम के सामने इस तरह का प्रदर्शन करने पर पूरी दुनिया में ओमान की वाहवाही हो रही है.

ये भी पढ़ें– Sanju Samson Fifty: संजू सैमसन ये तूने क्या किया? ओमान के खिलाफ शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया 

भारतीय टीम ने किया निराशाजनक प्रदर्शन

ओमान के खिलाफ मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया. पहले तो टीम इंडिया ने बल्लेबाज़ी में काफी ज़्यादा एक्सपेरिमेंट किए. कप्तान सूर्यकुमार यादव तो 8 विकेट गिरने के बावजूद बल्लेबाज़ी ही नहीं करने आए. शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अलावा हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. इसके बाद बारी जब गेंदबाजी की आई तो पावरप्ले में भारतीय गेंदबाज़ कोई विकेट ही नहीं चटका पाए और इसका पूरा फायदा ओमान के बल्लेबाज़ों ने उठाया. जहां भारत की तरफ से सिर्फ एक ही बल्लेबाज़ ने अर्धशतक लगाया, तो वहीं ओमान की तरफ से दो-दो बल्लेबाज़ों ने फिफ्टी जड़ी. इस मैच में एक समय तो ऐसा लग रहा था कि कहीं ओमान उलटफेर ही ना कर दे. कहीं ओमान टीम इंडिया को पटखनी ही ना दे दे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हालांकि ओमान ने भारत के खिलाफ मैच में जिस तरह का दमदार प्रदर्शन किया, उससे उसने करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जरुर जीत लिया.  

ये भी पढ़ें– Asia Cup 2025: Mohammad Nabi ने 5 छक्के लगाकर रचा इतिहास, आखिरी ओवर में ठोके 32 रन

Pradeep Kumar

Recent Posts

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST