<
Categories: खेल

Sanju Samson Fifty: संजू सैमसन ये तूने क्या किया? ओमान के खिलाफ शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया

Sanju Samson Fifty against Oman: एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ संजू सैमसन ने अर्धशतक लगाया. संजू ने 41 गेंदों में फिफ्टी लगाई. इसी के साथ उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाया.

Sanju Samson Poor Record vs Oman: एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच लीग स्टेज का आखिरी मैच खेला गया. इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. टीम इंडिया (Team India) ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 188 रन बनाए. भारत की तरफ से संजू सैमसन (Sanju Samson) ने सबसे ज़्यादा रन बनाए. संजू ने  45 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 3 ही छक्के लगाए. संजू ने ओमान के खिलाफ अर्धशतक तो जमाया, लेकिन इसी के साथ उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. संजू ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे कोई भी बल्लेबाज़ अपने नाम नहीं करना चाहेगा.

सबसे ज़्यादा रन बनाकर भी निराश हुए संजू

ओमान के खिलाफ संजू सैमसन ने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और वो भारत की तरफ से इस मैच में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे, लेकिन अब संजू का यही सबसे ज्यादा रन बनाना उनके लिए फांस बन गया. दरअसल 41 गेंदों पर लगाया गया ये अर्धशतक संजू के T-20I करियर की सबसे स्लो फिफ्टी रही। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 124.44 का रहा.

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025: Mohammad Nabi ने 5 छक्के लगाकर रचा इतिहास, आखिरी ओवर में ठोके 32 रन

संजू ये तूने क्या किया?

संजू सैमसन ने अपनी इस पारी में 18 डॉट बॉल खेली, जो कि टी-20 फॉर्मेट के हिसाब से काफी ज़्यादा है. संजू आबू धाबी की स्लो पिच पर काफी ज़्यादा संघर्ष करते हुए नज़र आए. वो बड़े शाट्स लगाने की कोशिश तो कर रहे थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी जिसकी वजह से उनकी टाइमिंग बार-बार खराब हो रही थी. वैसे संजू सैमसन एशिया कप टी-20 में भारतीय टीम के लिए फिफ्टी लगाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन गए हैं.

ये भी पढ़ें- Dhruv Jurel Hundred: ध्रुव जुरेल ने ठोका तूफानी शतक, Australia-A के खिलाफ मचाया धमाल

नहीं चले भारतीय बल्लेबाज़

मैच से पहले ऐसा माना जा रहा था कि टीम इंडिया ओमान के खिलाफ मैच में 200 से ज़्यादा रन बना सकती है, लेकिन इंडियन बल्लेबाज़ों ने इस मैच में निराश किया. ना तो शुभमन गिल का बल्ला चला, ना हार्दिक पांड्या का और ना ही शिवम दुबे का. जिसका नतीजा ये हुआ कि ओमान के खिलाफ भारत का पारी 188 रनों पर खत्म हो गई. ऐसा माना जा रहा था कि पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले से पहले भारतीय बल्लेबाज़ रनों की बारिश कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो गया और टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने अपने फैंस को निराश किया और दूसरी तरफ संजू सैमसन ने अपनी सबसे धीमी टी-20 फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बनाया.

 

Pradeep Kumar

Recent Posts

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST