<

‘बैड लक’ से बचने का टोटका… फाइनल से पहले टीम इंडिया ने क्यों बदला होटल? 2023 वर्ल्ड कप से कनेक्शन

IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम अपना होटल बदल लिया है, जिससे किसी भी तरह के बैड लक से बचा जा सके.

T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस खिताबी जंग में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो रविवार को शाम 7 बजे खेला जाएगा. भारतीय टीम के पास लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब हासिल करने का मौका है. ऐसे में इस बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है. अब BCCI ने खिताबी जंग से पहले एक बड़ा फैसला लिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, टीम इंडिया ने अहमदाबाद में अपना होटल बदल लिया है. भारतीय टीम उस होटल में नहीं ठहरना चाहती है, जहां पर 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हारने वाली टीम रुकी थी. इतना ही नहीं, उसी होटल में रुकने के बाद भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में सुपर-8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी. इसके चलते टीम मैनेजमेंट ने होटल बदलने का फैसला लिया है. हालांकि इसको लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

चंद्र ग्रहण की वजह से प्रैक्टिस में हुई थी देरी

भारतीय टीम (Team India) टी20 वर्ल्ड कप में जिस शहर में मैच खेलने जाती है, वहां पर भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए भी पहुंचती है. मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए गए थे. इतना ही नहीं, मंगलवार को चंद्र ग्रहण की वजह से भारतीय टीम ने अपने प्रैक्टिस सेशन की टाइमिंग में भी बदलाव किया था.

अहमदाबाद में मिल चुकी 2 करारी हार

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम को 2 बार करारी हार का सामना करना पड़ा है. मौजूदा विश्व कप में भारत को सुपर-8 स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी शिकस्त मिली थी. इससे पहले साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिससे करोड़ों भारतीय फैंस का दिल टूट गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों मैचों के दौरान भारतीय टीम एक ही होटल में रुकी थी. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले टीम मैनेजमेंट ने होटल बदलने का फैसला लिया है.

पिच को लेकर भी खास रणनीति

फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम पिच को लेकर खास रणनीति पर काम कर रही है. दो हफ्ते पहले भारत को काली मिट्टी की पिच पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम लाल मिट्टी की पिच पर खेलने का विकल्प चुन सकता है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाल, काला और लाल-काले के मिश्रण वाली पिच उपलब्ध हैं. हालांकि अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि फाइनल कौन सी पिच पर खेला जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में आज सोने का भाव, शिमला से बिलासपुर तक, क्या है ताजा रेट

Himachal Pradesh Gold Price Today | Himachal Gold-Silver Rate Today: आज हिमाचल प्रदेश में सोने…

Last Updated: March 28, 2026 10:38:35 IST

आज चांदी का भाव 28 मार्च 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस गहरा! आज राहत मिलेगी या लगेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: March 28, 2026 10:25:20 IST

Delhi Gold Price: गोल्ड मार्केट में जबरदस्त उलटफेर! दिल्ली के ताजा रेट देख बढ़ीं धड़कनें, आज होगा फायदा या नुकसान?

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: March 28, 2026 10:10:52 IST

Undersea Internet Cable: समुंदर में फैला इंटरनेट का जाल, भारत में कैसे पहुंचता है इंटरनेट, नॉटिकल माइल का खर्च?

Undersea Internet Cable: आज हम जिस हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, उसका एक बड़ा…

Last Updated: March 28, 2026 10:09:46 IST

Ranveer Singh: किस हसीन एक्ट्रेस ने दे दी रणवीर सिंह को 5 करोड़ की लक्जरी कार? क्या दीपिका जानती हैं ये बात

Dhurandhar 2026: रणवीर सिंह को फ़िल्म की ज़बरदस्त बॉक्स ऑफ़िस सफलता का जश्न मनाने के…

Last Updated: March 28, 2026 09:46:23 IST