India Post GDS Result 2026 Declared: भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. उम्मीदवार सीधे इस लिंक indiapostgdsonline.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
India Post GDS Result 2026 Declared: इंडिया पोस्ट डिपार्टमेंट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए सर्कल-वाइज पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. उम्मीदवार जो भी इसके लिए आवेदन किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपने राज्य की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके अपना नाम देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 16 फरवरी 2026 तक लिए गए थे.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indiapost.gov.in/gdsonlineengagement के जरिए भी भारतीय डाक जीडीएस भर्ती मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. इस साल देशभर में 28,636 ग्रामीण डाक सेवक पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है.
India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “Candidate’s Corner” सेक्शन खोलें.
“Merit List” लिंक पर क्लिक करें.
अपने राज्य या सर्कल का चयन करें.
स्क्रीन पर शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की PDF लिस्ट दिखाई देगी.
इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें.
मेरिट लिस्ट में डिवीजन का नाम, पोस्ट का नाम, कम्युनिटी, रजिस्ट्रेशन नंबर, प्राप्त प्रतिशत अंक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सेंटर की जानकारी दी जाएगी.
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SMS और ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी. इसके बाद उम्मीदवारों को 15 दिनों के भीतर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए संबंधित कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा. यदि कोई उम्मीदवार तय समय पर रिपोर्ट नहीं करता है, तो उसका कैंडिडेचर रद्द कर दिया जाएगा.
उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज और उनकी सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी साथ लानी होगी, जैसे:
10वीं की मार्कशीट
पहचान पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
EWS या PwBD प्रमाण पत्र
जन्मतिथि प्रमाण
सरकारी अस्पताल से मेडिकल सर्टिफिकेट
GDS भर्ती पूरी तरह कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर होती है. चयन के बाद ABPM और GDS पदों के लिए वेतन लगभग 10,000 रुपये से 24,470 प्रतिमाह होता है. BPM पदों के लिए वेतन 12,000 रुपये से 29,380 प्रतिमाह तक हो सकता है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्री-एंगेजमेंट फॉर्मैलिटीज पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को प्रोविजनल अपॉइंटमेंट दिया जाता है और सभी जांच पूरी होने पर उनकी नियुक्ति नियमित रूप से कर दी जाती है.
Air Pollution: पंजाब का बठिंडा 1258 के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ देश के…
Nvidia CEO Jensen Huang पर विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़े मामले की जांच शुरू हुई…
Lucknow Petrol Pump Viral Video: लखनऊ में ₹4,000 का पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार सवारों…
Diwali Accident: हादसे के बाद परिवार बच्चे को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले गया. वहां…
Diwali Rituals: दिवाली की पूजा पूरी होने के बाद, लोग अक्सर सोचते हैं कि पूजा…
Saharanpur News: सहारनपुर के गंगोह में दो मुस्लिम बहनों के निकाह कार्ड पर दूल्हों के…