<

टी20 वर्ल्ड कप से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कोच गौतम गंभीर, बप्पा से टीम इंडिया के लिए मांगी खास मन्नत

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर वर्ल्ड कप शुरू होने से 2 दिन पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. यहां पर उन्होंने बप्पा से भारतीय टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की.

Gautam Gambhir: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में सिर्फ 2 दिन का समय बचा हुआ है. 7 फरवरी से मेगा इवेंट की शुरुआत होने जा रही है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भगवान की शरण में पहुंचे. गुरुवार (5 फरवरी) को गौतम गंभीर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां पर उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए. हेड कोच गंभीर ने वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत के लिए बप्पा से प्रार्थना की. इससे पहले गौतम गंभीर पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले मध्य प्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे थे. इस वनडे सीरीज के बाद कोच गंभीर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गए थे. फिर वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान भी कामाख्या मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की थी. बता दें कि टीम इंडिया इस समय शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही है. भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार की अगुवाई में टी20 विश्व कप खेलने के लिए तैयार है. बुधवार को भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच खेलकर वर्ल्ड कप की तैयारी भी की है. 7 फरवरी से टी20 विश्व कप शुरू होगा. इसी दिन टीम इंडिया मुंबई में यूएसए के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. 

गंभीर की कोचिंग में पहला वर्ल्ड कप

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर को साल 2024 में भारतीय क्रिकेट का हेड कोच बनाया गया था. उनकी कोचिंग के अंडर भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब हासिल किया. इसके बाद साल 2025 में एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया. अब गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेलने जा रही है. ऐसे में गौतम गंभीर गुरुवार दोपहर को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. यहां पर उन्होंने भारतीय टीम के सफल होने की कामना की.

भारतीय टीम वर्ल्ड कप के लिए तैयार

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली है, जिसमें 4-1 से जीत हासिल की. अब भारतीय टीम 7 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच खेलेगी. साल 2024 की चैंपियन टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है. अगर भारतीय टीम इस टी20 विश्व कप में जीत हासिल करता है, तो नया इतिहास लिखा जाएगा. दरअसल, अभी तक कोई भी टीम 2 बार से ज्यादा टी20 विश्व कप नहीं जीत पाई है. इसके अलावा कोई भी टीम बैक टू बैक 2 टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं जीत पाई है. इतना ही नहीं, अभी तक कोई मेजबान देश अपने घर में टी20 विश्व कप का खिताब हासिल नहीं कर पाया है. ऐसे में भारतीय टीम के पास कई बड़े रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रचने का मौका है.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल

  • 7 फरवरी- भारत बनाम यूएसए (मुंबई)
  • 12 फरवरी- भारत बनाम नामीबिया (दिल्ली)
  • 15 फरवरी- भारत बनाम पाकिस्तान (कोलंबो)
  • 18 फरवरी- भारत बनाम नीदरलैंड (अहमदाबाद)

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

इंडोनेशियाई शख्स ने पेश की सेवा की मिसाल, 122 साल की बेबस माँ को बच्चे की तरह दुलारते बेटे ने जीता दुनिया का दिल!

इंडोनेशिया से एक विडियो एक व्यक्ति अपनी 122 वर्षीय वृद्ध मां के साथ रहता है…

Last Updated: April 8, 2026 21:14:23 IST

FSSAI Action: असली पनीर की पहचान अब होगी आसान! 1.65 लाख सैंपल्स फेल, कंपनियों पर लगा 154 करोड़ रुपए का जुर्माना

FSSAI की जांच में 17% फूड सैंपल फेल! कंपनियों पर 154 करोड़ का जुर्माना लगा…

Last Updated: April 8, 2026 21:09:27 IST

Maharashtra: दोस्त की शादी में DJ पर डांस करते-करते युवक की निकल गई जान, अचानक गिरने पर लोगों का लगा मजाक

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को पल…

Last Updated: April 8, 2026 21:04:40 IST

सावधान! आ रहा सदी का सबसे ताकतवर सुपर एल नीनो, मौसम में होगा खतरनाक बदलाव; भारत पर क्या असर पड़ेगा?

सुपर एल नीनो: प्रशांत महासागर में बन रहे सुपर एल नीनो से दुनिया में मौसम…

Last Updated: April 8, 2026 21:00:10 IST

खुद हिंदू होकर बेटे को सिखा रही नमाज! कैंसर से जूझ रही दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया वीडियो

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर से जूझ रही है. जिसको लेकर उनका ट्रीटमेंट…

Last Updated: April 8, 2026 20:33:23 IST

ट्रेन में युवक ने लड़की के सामने की घिनौनी हरकत, बैग को पैर पर रखकर लगा हाथ…, बुरी तरह भड़के लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो एक युवक ट्रेन में…

Last Updated: April 8, 2026 20:33:12 IST