<
Categories: खेल

India vs South Africa: ‘खुद को कोस रहा हूं…’, दूसरे वनडे में क्यों हारी टीम इंडिया, कप्तान KL राहुल ने किया खुलासा

India vs South Africa: भारत को साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार को लेकर कई खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. भारतीय कप्तान केएल राहुल ने इस हार पर बड़ा बयान दिया है. जानें केएल राहुल ने क्या कहा...

India vs South Africa: ‘केएल राहुल की कप्तानी में केएल राहुल भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 49.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की. इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इससे पहले साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत के खिलाफ 359 रनों का टारगेट हासिल किया था. भारत को मिली इस हार के लिए कई खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, हालांकि केएल राहुल ने इस हार की असली वजह का खुलासा किया है.

भारत की हार पर क्या बोले राहुल?

टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मिली हार की वजह बताई है. केएल राहुल का मानना है कि साउथ अफ्रीका की जीत में ओस का अहम रोल रहा है. उन्होंने कहा, ‘यह देखते हुए कि दूसरी पारी में कितनी ओस है और गेंदबाजी करना कितना मुश्किल है, अंपायर इतने अच्छे थे कि उन्होंने बॉल बदल दी. टॉस बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. मैं टॉस हारने के लिए खुद को कोस रहा हूं.’ हालांकि राहुल का यह कहना है कि भारतीय टीम के गेंदबाज और फील्डर ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे. उन्होंने कहा, ‘हमेशा कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो हम बेहतर कर सकते थे. बल्लेबाजी में 350 का स्कोर अच्छा था, लेकिन पिछले मैच के बाद भी ड्रेसिंग रूम में यही बात चल रही थी कि हम गीली गेंद से गेंदबाजों को राहत देने के लिए अतिरिक्त 20-25 रन कैसे बना सकते हैं.’

ऋतुराज और विराट की तारीफ

कप्तान केएल राहुल ने रुतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली की तारीफ भी की. उन्होंने विराट और ऋतुराज की 195 रन की पार्टनरशिप पर बात करते हुए कहा कि गायकवाड़ ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसे देखकर बहुत अच्छा लगा. विराट कोहली को हमने 53वां शतक लगाते देखा है. वह बस अपना काम करते रहते हैं. केएल राहुल ने कहा कि ऋतुराज को बैटिंग करते देखना बहुत अच्छा लगा, जिस तरह से उन्होंने अर्धशतक लगाने के बाद रफ्तार पकड़ी. जिस रफ्तार से उन्होंने बल्लेबाजी की, उसी से हमें अतिरिक्त 20 रन मिले. हालांकि कप्तान ने यह भी माना कि लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज ज्यादा अधिक योगदान दे सकते थे.

सीरीज 1-1 से बराबर

भारत ने 30 नवंबर को रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया था. 3 दिसंबर को दूसरे वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में 359 रन चेज करके जीत हासिल की. इसी के साथ यह सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. अब इस सीरीज का आखिरी मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा, जहां पर तय होगा कि कौन सी टीम इस सीरीज की विजेता बनेगी. तीसरा वनडे 6 दिसंबर को खेला जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST

Caught on camera:पुलिस वाले को जकड़ भाभी ने किया ऐसा कांड, देख फटी रह जाएंगी आंखे; देखें वीडियो

Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…

Last Updated: October 31, 2026 11:00:53 IST

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST