<

संजू सैमसन IN, ये 2 स्टार खिलाड़ी होंगे OUT! जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग-11 में कई बदलाव करने वाली है. इस मुकाबले में संजू सैमसन की वापसी तय मानी जा रही है. इसके अलावा वाशिंग्टन सुंदर की वजह अक्षर पटेल वापसी कर सकते हैं. जानें कैसी होगी प्लेइंग-11...

Team India Probable Playing XI: भारतीय टीम गुरुवार (26 फरवरी) को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी. यह मैच भारत के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत को सुपर-8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल में जाने की राह काफी मुश्किल हो गई है. ऐसे में भारतीय टीम को अपने अगले दोनों मुकाबले बड़े मार्जिन से जीत हासिल करनी होगी. सुपर-8 के पहले मैच में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग-11 के सेलेक्शन पर पर कई सवाल उठे थे. ऐसे में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले मैच में प्लेइंग-11 में कई बदलाव कर सकती है. भारत अपना अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी. इस मुकाबले में संजू सैमसन की वापसी की उम्मीद है. इसके अलावा वाशिंग्टन सुंदर की जगह उप-कप्तान अक्षर पटेल वापसी करेंगे. जानें कैसी होगी प्लेइंग-11…

संजू सैमसन की होगी वापसी!

बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का बल्ला अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में खामोश रहा है. अभिषेक शर्मा ने 4 मैचों में सिर्फ 15 रन बनाए हैं, जबकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले वो शानदार फॉर्म में चल रहे थे. हालांकि टीम मैनेजमेंट शायद ही उन्हें बेंच करने पर विचार करेगी. वहीं, ईशान किशन ने पिछले मैच के अलावा मौजूदा विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया है. वह शानदार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में उनका खेलना तय है, लेकिन अगर ईशान और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हैं, तो दोनों बल्लेबाज बाएं हाथ के हो जाएंगे. अभी तक इस विश्व कप में विपक्षी टीमों ने भारत की इस कमजोरी का खूब फायदा उठाया है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन (Sanju Samson) को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर विचार कर रही है, जो अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. फिर ईशान किशन को तीसरे नंबर पर भेजा जा सकता है. इससे लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बना रहेगा.

तिलक वर्मा की फॉर्म पर भी सवाल

भारतीय टीम के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन किया है. पावरप्ले में तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट सिर्फ 118 का रहा है, जो मॉडर्न टी20 क्रिकेट के हिसाब से काफी कम है. इसके अलावा तिलक वर्मा अभी तक कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. ऐसे में उन्हें बाहर करने को लेकर भी चर्चा चल रही है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो तिलक वर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते दिखाई देंगे. हालांकि वह तीसरे नंबर की जगह थोड़ी नीचे बल्लेबाजी करते दिखाई दे सकते हैं. वहीं, रिंकू सिंह बुधवार को ही वापस लौटे हैं. मंगलवार को रिंकू सिंह फैमिली में हेल्थ इमरजेंसी की वजह से घर वापस लौट गए थे. हालांकि अब वह टीम से जुड़ गए हैं, लेकिन उनके खेलने की संभावना काफी कम है.

अक्षर पटेल की वापसी से वाशिंग्टन सुंदर होंगे बाहर

भारतीय टीम के उप-कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेइंग-11 में वापसी करेंगे. उनके वापस आने से वाशिंग्टन सुंदर को बाहर बैठना पड़ेगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में अक्षर पटेल की वजह वाशिंग्टन सुंदर को मौका दिया गया था, लेकिन वह बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप साबित रहे. ऐसे में इस निर्णायक मुकाबले में अक्षर पटेल की वापसी लगभग तय है.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST