Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5 लोगों की मौत हो गई. अब इस मामले को जांच के लिए SIT को सौंप दिया गया है.
गुवाहटी में पांच लोगों की मौत
Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया. होटल की लीज और प्रबंधन से जुड़े मतभेद इतने बढ़े कि कथित तौर पर एक बैठक के दौरान गोलियां चल गईं. इस घटना में होटल की मालकिन समेत पांच लोगों की मौत हो गई. वारदात के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अब मामले की हर कड़ी जोड़ने के लिए असम पुलिस ने छह सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है.
यह घटना सोमवार शाम गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास हुई. पुलिस के मुताबिक, होटल की मालकिन हेलेना भराली ने 10 सितंबर 2025 को घनकांत गोगोई के साथ पांच साल का लीज समझौता किया था. इसके तहत होटल का मासिक किराया करीब 1.8 लाख रुपये तय हुआ था. आरोपी ने होटल का नवीनीकरण कराया था. इसके बाद परिसर के इस्तेमाल और कुछ सुविधाओं को लेकर दोनों पक्षों में मतभेद पैदा हो गए. पुलिस के अनुसार, विवाद सुलझाने के लिए सोमवार शाम होटल परिसर में बैठक रखी गई थी. हालांकि, बैठक औपचारिक रूप से शुरू होने से पहले ही बहस बढ़ गई और हाथापाई की नौबत आ गई. आरोप है कि इसी दौरान घनकांत गोगोई ने छह लोगों पर गोलियां चला दीं.
गोलीबारी में 58 वर्षीय होटल मालकिन हेलेना भराली, 39 वर्षीय बेटे देबर्षि कश्यप, 30 वर्षीय बहू रिनिका कश्यप, बड़े भाई 65 वर्षीय भुदेव भराली और 48 वर्षीय ड्राइवर नारायण दास की मौत हो गई. इस घटना ने एक ही परिवार को गहरा नुकसान पहुंचाया. पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों के भीतर ही 34 वर्षीय मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई को गिरफ्तार कर लिया. उसे बसिष्ठा पुलिस थाना क्षेत्र से पकड़ा गया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्तौल भी जब्त कर ली है. घटनास्थल से खाली कारतूस और इसी कैलिबर के जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.
मामले की गंभीरता को देखते हुए असम पुलिस ने मंगलवार को छह सदस्यीय विशेष जांच दल गठित किया. इसका नेतृत्व गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त अंकुर जैन करेंगे. टीम में पुलिस उपायुक्त शाम्भवी मिश्रा, अपराध शाखा के DCP देबाजीत नाथ, अतिरिक्त DCP विकू अचुमी, पलटन बाजार थाने के प्रभारी कुलेशज्योति भुइयां और सब-इंस्पेक्टर अविनाश दास शामिल हैं. SIT गोलीबारी के पीछे की परिस्थितियों, विवाद की वजह और घटनाक्रम की विस्तृत जांच करेगी.
ये भी पढ़ें: Glen phillips fielding: छक्का रोकने के लिए हवा में उड़ गए ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा भी रह गए हैरान!
When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…
Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…
13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…
Gonda Dowry Case: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक परिवार ने बेटी की शादी तय…
Abhishek Sharma 100 WATCH VIDEO: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक…
Lucknow Triple Murder Case: लखनऊ के सआदतगंज इलाके में कार खड़ी करने को लेकर विवाद…