<

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में मामूली टक्कर के बाद खूनी झगड़ा, स्कूटी सवार की चाकू मारकर हत्या

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस विवाद ने बहस के बाद विवाद बढ़ गया और खूनी झगड़ा बढ़ गया. इस दौरान एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में सड़क पर दो वाहनों की मामूली टक्कर इतनी भारी पड़ गई कि एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी. स्कूटी और बाइक के हैंडल टकराने के बाद शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया. आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार युवक ने स्कूटी चला रहे व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मामले में 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घर लौटते समय हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना 8 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे मुख्य जलालाबाद रोड पर हुई थी. जलालपुर निवासी हिमांशु चौधरी अपनी फैक्ट्री से स्कूटी पर घर लौट रहे थे. उनकी उम्र 31-32 साल बताई जा रही है. इसी दौरान सामने से बाइक पर आ रहे नूरगंज मोहल्ले के युवक की बाइक से उनकी स्कूटी का हैंडल टकरा गया. टक्कर के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. कुछ देर बाद हिमांशु वहां से आगे निकल गए लेकिन करीब 50 मीटर दूर जाने के बाद वापस लौट आए. इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी. आरोप है कि इसी दौरान युवक ने चाकू निकाला और हिमांशु पर कई वार कर दिए. हमले के बाद वह मौके से फरार हो गया.

अस्पताल में तोड़ा दम

परिजन घायल हिमांशु को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उसी रात कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया. अगले दिन हत्या के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया.

बैग और CCTV से खुला राज

शुरुआत में पुलिस के सामने यह ब्लाइंड मर्डर केस था क्योंकि आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं थी. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों ने जांच शुरू की और 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले. जांच के दौरान घटनास्थल के पास आरोपी का एक छोटा बैग मिला. उसमें रखे दस्तावेज पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुए. CCTV फुटेज से भी संदिग्ध की पहचान की पुष्टि हुई. एसीपी सुनील कुमार के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को मुरादनगर से गिरफ्तार किया है. डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि सड़क पर दो वाहनों की टक्कर से शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया.

ये भी पढ़ें: Glen phillips fielding: छक्का रोकने के लिए हवा में उड़ गए ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा भी रह गए हैरान!

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक तूफान का असर, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, भारी बारिश का अलर्ट

Cyclonic storm Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय…

Last Updated: October 27, 2026 23:31:25 IST

West Bengal road accident: प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए निकले थे दूल्हा दुल्हन, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा, 3 की चली गई जान

West Bengal road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्धमान सिउड़ी नेशनल हाईवे…

Last Updated: October 27, 2026 23:10:27 IST

When is Karwa Chauth: करवा चौथ पर चांद के दीदार में हो सकती है देरी, दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:16:34 IST

गुवाहाटी में होटल लीज विवाद ने लिया खूनी मोड़, मालिक समेत 5 की मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…

Last Updated: October 27, 2026 21:42:50 IST

दूसरे पुरुष के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, नाम की मेहंदी भी लगाई… जयपुर में 13 साल पुरानी शादी खत्म

13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…

Last Updated: October 27, 2026 21:24:04 IST

गोंडा में दहेज के लिए नहीं आई बारात, थार की मांग पर अड़ा दूल्हा; सदमे में दुल्हन

Gonda Dowry Case: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक परिवार ने बेटी की शादी तय…

Last Updated: October 27, 2026 21:03:47 IST