22
Team India Predicted Playing XI Against South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर‑8 मुकाबले में भारत का पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा जो कि 22 फरवरी को खेला जाएगा. भारत की टीम में संभावित बदलाव हो सकते हैं, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म और हालिया प्रदर्शन पर टीम मैनेजमेंट नजर रख रहा है. अगर अभिषेक शर्मा प्लेइंग‑11 से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. हालांकि, अभिषेक के बाहर होने की संभावना कम है. क्योंकि टीममैनेजमेंट उन्हें एक और मौका दे सकता है.
संभावित प्लेइंग‑11 में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाजी कर सकते हैं. मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे शामिल हैं. अगर संजू सैमसन को मौका मिलता है, तो वह मध्यक्रम को अनुभव और संतुलन देने का काम करेंगे. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव मुख्य भूमिका निभा सकते हैं. देखना होगा टीम किसे मौका देता है. सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को यह सलाह दी है कि वह अक्षर पटेल को जरूर खिलाए.
जीतने पर 2 अंक मिलेंगे
यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम का लक्ष्य सुपर‑8 में हर मैच जीतकर सेमीफाइनल की राह आसान करना है. भारत अगर ये मुकाबला जीत लेता है तो वह 2 अंक अर्जित कर लेगा. फैंस के लिए सबसे दिलचस्प सवाल यह रहेगा कि क्या अभिषेक शर्मा प्लेइंग‑11 में बने रहेंगे या संजू सैमसन को मौका मिलेगा.
कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
हर खिलाड़ी का प्रदर्शन और सही रणनीति ही मैच का नतीजा तय करेगी. भारत और साउथ अफ्रीका की टीम टी20 इंटरनेशनल में अब तक 31 बार आमने सामने आई है. इस दौरान भारत ने 18 मुकाबले जीते हैं तो वहीं, साउथ अफ्रीका ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI: ईशान किशन, संजू सॅमसन/अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंग्टन सुंदर, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह.