<

IND vs SA: अभिषेक शर्मा होंगे बाहर? अक्षर पटेल को मिलेगी एंट्री, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर‑8 में भारत का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा. आइए जानते हैं भारत की प्लेइंग XI कैसी हो सकती है.

Team India Predicted Playing XI Against South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर‑8 मुकाबले में भारत का पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा जो कि 22 फरवरी को खेला जाएगा. भारत की टीम में संभावित बदलाव हो सकते हैं, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म और हालिया प्रदर्शन पर टीम मैनेजमेंट नजर रख रहा है. अगर अभिषेक शर्मा प्लेइंग‑11 से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. हालांकि, अभिषेक के बाहर होने की संभावना कम है. क्योंकि टीममैनेजमेंट उन्हें एक और मौका दे सकता है.
संभावित प्लेइंग‑11 में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाजी कर सकते हैं. मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे शामिल हैं. अगर संजू सैमसन को मौका मिलता है, तो वह मध्यक्रम को अनुभव और संतुलन देने का काम करेंगे. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव  मुख्य भूमिका निभा सकते हैं. देखना होगा टीम किसे मौका देता है. सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को यह सलाह दी है कि वह अक्षर पटेल को जरूर खिलाए.

जीतने पर 2 अंक मिलेंगे

यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम का लक्ष्य सुपर‑8 में हर मैच जीतकर सेमीफाइनल की राह आसान करना है. भारत अगर ये मुकाबला जीत लेता है तो वह 2 अंक अर्जित कर लेगा. फैंस के लिए सबसे दिलचस्प सवाल यह रहेगा कि क्या अभिषेक शर्मा प्लेइंग‑11 में बने रहेंगे या संजू सैमसन को मौका मिलेगा.

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

हर खिलाड़ी का प्रदर्शन और सही रणनीति ही मैच का नतीजा तय करेगी.  भारत और साउथ अफ्रीका की टीम टी20 इंटरनेशनल में अब तक 31 बार आमने सामने आई है. इस दौरान भारत ने 18 मुकाबले जीते हैं तो वहीं, साउथ अफ्रीका ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI: ईशान किशन, संजू सॅमसन/अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंग्टन सुंदर, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST