<

जलन या सचमुच का डर? शोएब अख्तर के बयान से हडकंप, बोले- ‘भारत ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया’

भारत की जीत के बाद क्रिकेट की दुनिया में एक नया विवाद भी शुरू हो गया. पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की इस जीत पर मजेदार रिएक्शन दिया.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने 2026 आईसीसी मेंस टी20 टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए न्यूज़ीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराकर तीसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की. टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे भारत ने फाइनल मुकाबला यादगार जीत के साथ खत्म किया. लेकिन इस जीत के बाद क्रिकेट की दुनिया में एक नया विवाद भी शुरू हो गया. पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की इस जीत पर मजेदार रिएक्शन दिया.
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत की लगातार बड़ी जीत ने क्रिकेट का संतुलन बिगाड़ दिया है. अख्तर ने कहा, “भारत ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है. इतनी डोमिनेंस भविष्य में अन्य टीमों के लिए खेल को कठिन बना देगी. यह ऐसे है जैसे किसी मोहल्ले में एक अमीर बच्चा सारे गरीब बच्चों को बुलाकर कहे, ‘आओ, क्रिकेट खेलते हैं.’ बिल्कुल यही भारत हमारे साथ कर रहा है. आठ टीमों में से वे चार को आगे रखते हैं, फिर उन चार में से तीन को दोबारा बुलाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं, और फिर कहते हैं, ‘देखो, मैं जीत गया.’ उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है.”

विश्व कप से पहले क्या कहा था?

अख्तर ने विश्व कप से पहले कहा था, “मुझे लगता है कि न्यूज़ीलैंड भारत के सामने दबाव में आ सकता है, लेकिन भारत पर भी 1.5 अरब लोगों का दबाव है. भारत पहले ही अहमदाबाद में वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से एक मैच हार चुका है. मैं इसे देखते हुए भारत को विजेता मानता हूँ, लेकिन क्रिकेट के लिए यह जरूरी है कि इस बार न्यूज़ीलैंड यह वर्ल्ड कप जीतें.”

चर्चा का विषय बना बयान

शोएब अख्तर का यह बयान सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया. कुछ लोग इसे ईर्ष्या का संकेत मान रहे हैं, जबकि कई फैंस इसे भारत की ताकत का प्रमाण बता रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत का मुख्य कारण टीम का संतुलित प्रदर्शन रहा. फाइनल में संजू सैमसन और ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की थी.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी, उसे थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:29 IST

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:15 IST

सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…

Last Updated: October 3, 2026 15:53:13 IST

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST