Team India Toss Win: भारत ने आखिरकार 20 मैचों के बाद वनडे में टॉस जीत लिया है. केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीता. इस करिश्मे के पीछे केएल राहुल का बाएं हाथ है. जानें बाएं हाथ का टॉस से कनेक्शन...
Team India Toss Win: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में 2 सालों बाद चमत्कार हो गया. आखिरकार 20 मैचों के बाद भारतीय टीम के वनडे कप्तान ने टॉस जीता. दरअसल, पिछले 20 मैचों से लगातार टीम इंडिया वनडे में टॉस हार रही है. टॉस हारने का यह सिलसिला पिछले 2 सालों से चला रहा था, लेकिन अब कप्तान केएल राहुल ने इस श्राप को तोड़ दिया है. राहुल ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. उनके टॉस जीतने के बाद भारतीय फैंस के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली. कप्तान केएल राहुल भी टॉस जीतकर बेहद खुश नजर आए.
आखिरकार लंबे समय बाद वनडे में भारत के किसी कप्तान ने टॉस जीता था. इससे पहले रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी टॉस नहीं जीते थे. फिर शुभमन गिल वनडे में कप्तान बने, लेकिन वे भी टॉस नहीं जीत पाए. गिल के चोटिल होने के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में केएल राहुल को कप्तानी मिली और उन्होंने सीरीज के आखिरी मैच में टॉस जीत लिया. भारतीय फैंस के लिए यह किसी करिश्मे से कम नहीं है. इस चमत्कार के पीछे केएल राहुल का बायां हाथ है. जानें कैसे…
दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल पिछले 2 वनडे मैचों में दाएं हाथ से सिक्का उछाला था. उन दोनों मैचों में वे टॉस हार गए थे. इस बार केएल राहुल ने नया पैंतरा अपनाया. उन्होंने तीसरे वनडे में बाएं हाथ से सिक्का उछाला, जिससे टीम इंडिया की किस्मत बदल गई और भारत टॉस जीत गई. टॉस जीतने के बाद केएल राहुल के चेहरे पर काफी खुशी दिखाई दी. वहीं, स्टेडियम में मौजूद फैंस भी काफी उत्साहित दिखे.
केएल राहुल के टॉस जीतने के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शक खुशी से शोर मचाने लगे. इसी दौरान टॉस प्रजेंटर मुरली कार्तिक ने मजेदार सवाल किया. उन्होंने केएल राहुल के टॉस जीतते ही पूछा कि ये मेरे कारण हुआ है या आपके कारण. इस पर केएल राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा कि आपके कारण. तब कार्तिक ने कहा कि जब टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने आखिरी बार टॉस जीता था तो मैं ही टॉस प्रजेंटर था.
भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, ओटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी.
Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…
CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…
UP Rat Video Goes Viral : झांसी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो…
Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…
Silver Price Today 31 October 2026: चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है.…
Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…