<

The Ashes: एशेज में ऑस्ट्रेलिया को झटका… बॉक्सिंग-डे टेस्ट नहीं खेल पाएगा ये दिग्गज गेंदबाज, पैट कमिंस भी होंगे बाहर!

The Ashes: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच से ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन बाहर हो सकते हैं. जानें क्या है वजह...

Aus vs Eng 4th Test: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2025-26 में लगातार 3 टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने पर अपना कब्जा जमा लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को 82 रनों से शिकस्त दी. इसके साथ ही कंगारू टीम ने एशेज ट्रॉफी रिटेन कर ली है. तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन ने अहम भूमिका निभाई. कमिंस ने इस मैच में कुल 6 विकेट और लायन ने 5 विकेट चटकाए. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये दोनों ही खिलाड़ी चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा. यह बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच होगा.
इस टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस का खेलना मुश्किल माना जा रहा है. पैट कमिंस ने हिंट दिया है कि वह बॉक्सिंग डे टेस्ट में बाहर बैठ सकते है. इसके अलावा ऐसा भी सकता है कि कमिंस मौजूदा एशेज सीरीज में दोबारा मैदान पर दिखाई न दें. पीठ की चोट से उबरने के बाद कमिंस ने लगभग पांच महीने से ज्यादा समय के बाद तीसरे टेस्ट मैच में वापसी की थी. वहीं, स्पिन गेंदबाज नाथन लायन भी चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं.

पैट कमिंस ने क्या कहा?

एडिलेड टेस्ट में कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस ने 6 विकेट हासिल किए. कमिंस ने कहा कि उन्होंने मैच अच्छे से खेला, लेकिन उनके लिए लगातार दो टेस्ट खेलना हमेशा से मुश्किल था. तीसरे टेस्ट में जीत के बाद कमिंस ने कहा, ‘मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं, लेकिन बाकी बची हुई सीरीज को लेकर अभी इंतजार करना होगा.’ कमिंस ने कहा, ‘हमने काफी आक्रामक तैयारी की थी, यह जानते हुए कि यह एशेज है जिसे जीतना है और हमें लगा कि यह इसके लायक थे. अब जब सीरीज जीत ली गई है, तो शायद यह भावना हो सकती है कि काम हो गया है और अब जोखिम का फिर से आकलन करते हैं.
कमिंस ने आगे कहा, ‘हम अगले कुछ दिनों में इस पर बात करेंगे. मुझे नहीं लगता कि मैं मेलबर्न में खेल पाऊंगा और फिर हम सिडनी के बारे में बात करेंगे. जब सीरीज चल रही थी, तो हमने रिस्क लेने और कोशिश करने का फैसला किया था, अब यह हो गया है. मुझे लगता है कि हमें इस बारे में बात करनी होगी.

नाथन लायन होंगे सीरीज से बाहर?

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज नाथन लायन शायद एशेज सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो सकते हैं. दरअसल, एडिलेड टेस्ट के 5वें दिन ऑफ स्पिनर नाथन लायन चोटिल हो गए हैं. चोट की वजह से लायन को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. नाथन लायन को दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है. यह चोट उन्हें पांचवें दिन फील्डिंग करने के दौरान उस समय लगी, जब लायन फाइन लेग बाउंड्री पर डाइव लगाकर गेंद रोकने की कोशिश कर रहे थे. उसी समय वह चोटिल हुए, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा.

कमिंस-लायन ने की शानदार गेंदबाजी

पैट कमिंस और नाथन लायन ने तीसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया. कमिंस ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 3 विकेट चटकाए, जबकि लायन ने 2 विकेट हासिल किए. इसके बाद दूसरी पारी में भी कमिंस और लायन ने 3-3 विकेट लिए. तीसरे टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. एशेज के पहले और दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि तीसरे टेस्ट में 82 रनों से जीत दर्ज की. अब चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST