<

U19 Asia Cup Final Highlights: एशिया कप फाइनल में कहां चूक गई टीम इंडिया? पाकिस्तान से हार के पीछे 5 बड़े कारण

IND vs PAK Final Highlights: पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत को हराकर एशिया कप की ट्रॉफी जीत ली है. भारत को फाइनल में पाकिस्तान के सामने 191 रन से करारी हार झेलनी पड़ी है. देखें फाइनल की हाइलाइट...

IND vs PAK Final Highlights: अंडर-19 एशिया कप में भारत की जीत का सपना एक बार फिर टूट गया है. एशिया कप के फाइनल में भारत को पाकिस्तान से करारी का हार का सामना करना पड़ा.  पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में 191 रनों से हराकर एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान ने दूसरी बार यह ट्रॉफी जीती है. वहीं, भारतीय टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने से चूक गई है. पिछले साल बांग्लादेश ने एशिया कप का फाइनल जीता था. इस बार अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को करारी शिकस्त दी.

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ 8 विकेट खोकर 347 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारत की टीम 26.2 ओवर्स में ऑल आउट हो गई. भारत की टीम अपने सभी विकेट खोकर सिर्फ 156 रन ही बना सकी. जानें भारत की इस हार के 5 बड़े कारण…

भारत का टॉप ऑर्डर फेल

भारतीय टीम 348 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी थी. भारतीय टीम के पारी की शुरुआत में तेज रही, लेकिन थोड़ी ही देर बाद लड़खड़ाने लगी. वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की थी. पहले ओवर में भारत ने 21 रन बटोरे, लेकिन फिर तीसरे ओवर में कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद चौथे ओवर में एरॉन जॉर्ज 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. फिर 5वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी भी 26 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 7वें ओवर में विहान मल्होत्रा 7 रन के छोटे स्कोर पर पवेलियन लौट गए, जबकि 10वें ओवर में वेंदात त्रिवेदी 9 रन बनाकर आउट हो गए. भारतीय टीम की आधी पारी सिर्फ 10 ओवरों के अंदर सिमट गई.

गेंदबाजों ने लुटाए रन

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाज फेल होते हुए दिखाई दिए. भारत ने इस मैच में 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिसमें 5 बॉलरों ने 6 से ज्यादा की इकॉनमी से रन दिए. किशन सिंह ने सिर्फ 5 ओवर में 50 रन लुटा दिए. इसके अलावा दीपेश ने 10 ओवर में 83 रन और कनिष्क चौहान ने 10 ओवर में 72 रन खर्च किए. सिर्फ एक गेंदबाज खिलान पटेल की इकॉनमी 6 से कम की रही. पटेल ने 10 ओवर में सिर्फ 44 रन दिए.

समीर मिन्हास की तूफानी पारी

भारत के खिलाफ खिताबी जंग में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने तूफानी पारी खेली. समीर ने 113 गेंदों पर 172 रन बनाए, जो भारत की हार का एक बड़ा कारण रही. समीर ने अपनी पारी में 17 चौके और 9 छक्के लगाए. समीर की इस पारी के दम पर पाकिस्तान ने 347 रन बनाए. भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज मिलकर भी उतने रन नहीं बना पाए, जितने समीर मिन्हास ने अकेले बनाए.

सूर्यवंशी-आयुष बुरी तरह फेल

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में सभी की नजरें टीम इंडिया के बड़े खिलाड़ियों जैसे वैभव सूर्यवंशी, कप्तान आयुष म्हात्रे और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू पर थीं. इन खिलाड़ियों से टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये सभी बुरी तरह फेल हो गए. सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की, लेकिन हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की आदत की वजह से अपना विकेट गंवा बैठे. उस समय टीम को वैभव की काफी ज्यादा जरूरत थी. कप्तान आयुष म्हात्रे का विकेट पहले ही गिर गया था, लेकिन वैभव ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी. वहीं, इस टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू भी सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए.

टॉस जीत कर बॉलिंग का फैसला गलत

दुबई के ICC एकेडमी ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि यह फैसला भारत के लिए अच्छा नहीं रहा. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 347 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती, तो शायद नतीजा कुछ और हो सकता था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming: कल दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान? जानें कब और कहां फ्री में देखें लाइव मैच

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…

Last Updated: October 23, 2026 13:40:17 IST

Dhanashree Verma viral Pic: मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखीं धनश्री? चहल को भूल किया Move On; वायरल तस्वीर पर उठ रहे सवाल

Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…

Last Updated: October 23, 2026 13:07:37 IST

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST