Ashes 3rd Test: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 का ऐलान किया है. इसमें कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को मौका नहीं दिया गया है। वहीं, कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी हुई है.
Ashes 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 17 दिसंबर से एशेज सीरीज 2025-26 के तीसरे टेस्ट की शुरुआत होगी. इस टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव हुआ है. कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस टीम में वापस आ गए हैं. इसके अलावा दिग्गज गेंदबाज नाथन लायन की भी वापसी हुई है. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान किया है. इसमें कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को मौका नहीं दिया गया है. ऐसे में ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड एक फिर तीसरे टेस्ट में ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे.
वहीं, उस्मान ख्वाजा के टेस्ट करियर पर खतरा मंडराने लगा है. उनकी उम्र भी 39 होने वाली है. एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में पीठ की परेशानी के कारण ख्वाजा बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे. इसके बाद दूसरे टेस्ट में वह फिट नहीं थे और तीसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में उन्हें जगह नहीं दी गई है. हालांकि पैट कमिंस ने बताया कि ख्वाजा को बाहर रखने का मतलब ये नहीं है, कि उनका इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है. नीचे देखें दोनों टीमों की तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11…
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस चोटिल होने की वजह से पिछले दो टेस्ट मैच से बाहर थे. अब वह एशेज के तीसरे टेस्ट में वापसी कर रहे हैं. इसके अलावा नाथन लायन की भी टीम में वापसी हुई है. एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला गया था, जिसमें तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद थी. इसकी वजह से दूसरे टेस्ट से उन्हें बाहर कर दिया गया था. अब वह 17 दिसंबर से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में खेलते नजर आएंगे, जो एडिलेड ओवल में खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया की टीम में पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी के बाद 2 खिलाड़ियों को ड्रॉप किया गया है. गाबा टेस्ट की दूसरी पारी में 5 विकेट लेने वाले माइकल नेसर को टीम से बाहर किया गया है. इसके अलावा ब्रैंडन डॉगेट भी तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं है. डॉगेट ने पहले एशेज टेस्ट में 5 विकेट लिए थे, जबकि दूसरे में दो विकेट चटकाए थे.
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड.
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…