<
Categories: खेल

7 अप्रैल 2014 की वो रात… जब अंडरटेकर ने तोड़ा करोड़ों WWE फैंस का दिल, स्टेडियम में पसरा था सन्नाटा

Wrestlemania XXX: साल 2014 में रेसलमेनिया 30 में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया. इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में ब्रॉक लैसनर ने दिग्गज अंडरटेकर को शिकस्त देकर उनकी सालों पुरानी जीत की अटूट लकीर खत्म कर दी.

नई दिल्ली. साल 2014 में रेसलमेनिया 30 में ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया. इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में ब्रॉक लैसनर ने दिग्गज अंडरटेकर को शिकस्त देकर उनकी सालों पुरानी जीत की अटूट लकीर खत्म कर दी. अंडरटेकर रेसलमेनिया में लगातार 21 मुकाबले जीत चुके थे और उनकी इस उपलब्धि को लगभग अजेय माना जाता था. मुकाबले से पहले ज्यादातर जानकारों और फैंस का भरोसा अंडरटेकर पर ही था, लेकिन इस बार नतीजा उम्मीदों के बिल्कुल उलट निकला.
मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. ब्रॉक लैसनर ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए लगातार दबाव बनाए रखा, जबकि अंडरटेकर ने अनुभव के दम पर कई बार मुकाबले में वापसी की कोशिश की. हालांकि, मैच का रुख तब पूरी तरह बदल गया जब लैसनर ने लगातार अपने खतरनाक मूव अंडरटेकर पर आजमाए. इसके बाद रेफरी की तीन गिनती पूरी होते ही मुकाबला खत्म हो गया और अंडरटेकर की ऐतिहासिक जीत की श्रृंखला टूट गई.

पहले से तय था रिजल्ट

इस नतीजे के सामने आते ही स्टेडियम में सन्नाटा छा गया. दर्शक हैरान रह गए और किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि अंडरटेकर हार सकते हैं. यह पल रेसलिंग इतिहास के सबसे बड़े उलटफेरों में गिना जाने लगा. हालांकि, यह पहले से तय था. WWE के चेयरमैन विंस मिकमैन ने बताया था कि वह ब्रॉक लेसनर को अंडरटेकर के सामने थोड़ा मजबूत दिखाना चाहते थे जिससे कि आगामी सालों में ब्रॉक लेसनर को पहचान मिले और उन्हें अगले दिग्गज के रूप में पहचाना जाए.

नए मुकाम तक पहुंचे ब्रॉक

WWE एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस जीत ने ब्रॉक लैसनर को नए मुकाम पर पहुंचा दिया है और उन्हें खेल के सबसे प्रभावशाली नामों में शामिल कर दिया है. दूसरी ओर, हार के बावजूद अंडरटेकर की महानता पर कोई सवाल नहीं उठता. उनकी उपलब्धियां और योगदान उन्हें आज भी रेसलिंग जगत का सबसे सम्मानित चेहरा बनाते हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Pregnancy Myth: पपीता और अनानास खाने से गर्भपात होता है? दोनों फलों के सेवन पर डॉक्टर ने दूर किया भ्रम

Orange Peels Myth-Facts: अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि, पपीता और अनानास खाने से…

Last Updated: April 7, 2026 20:16:39 IST

Badshah Song Controversy: बादशाह ने विवादित गाने ‘टटीरी’ के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग से मांगी माफी, अब लड़कियों के लिए करेंगे ये काम

Badshah Tateeree Song Row: रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने विवादित 'टटीरी' गाने को लेकर…

Last Updated: April 7, 2026 20:10:23 IST

Video: शादी के बाद रोमांटिक मूड में नजर आई मोनालिसा, पति ने बाहों में उठाकर खूब लुटाया प्यार

Monalisa Video: महाकुंभ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी…

Last Updated: April 7, 2026 20:03:49 IST

बुधवार के ये आसान उपाय दिलाएंगे गणेश जी की कृपा! हर समस्या का मिलेगा तुरंत समाधान

Budhwar Upay: अगर आपके जीवन में परेशानियां लगातार बनी हुई हैं और उनका हल नहीं…

Last Updated: April 7, 2026 19:56:27 IST

रोज बड्स स्कूल में वार्षिक महोत्सव ‘लक्ष्य 2026 (संस्कार से सफलता तक)’ भव्य रूप से मनाया गया

खुले आसमान के नीचे पार्टी प्लॉट में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा ने सभी…

Last Updated: April 7, 2026 19:52:21 IST

सेंसेक्स 30 हजार गिर जाए, महंगाई 19% बढ़ जाए तो भी मंजूर, पर… शंकर शर्मा की पोस्ट ने पाकिस्तान की निकाली हवा!

Shankar Sharma: दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने पाकिस्तान के शांति प्लान पर कड़ा प्रहार किया…

Last Updated: April 7, 2026 19:42:39 IST