<
Categories: खेल

Year Ender 2025: इस साल ODI में गरजा रोहित-विराट का बल्ला, इन 6 खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

Year Ender 2025: भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली ने साल 2025 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाए हैं. इस लिस्ट में रोहित शर्मा, गिल का नाम भी टॉप-5 में शामिल हैं.

Year Ender 2025: साल 2025 खत्म होने का आ गया है. इस साल की भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है. अगले कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत हो जाएगी. इस साल कई भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. भारतीय टीम ने इस साल का आखिरी वनडे टूर्नामेंट 6 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला. दोनों टीमों के बीच 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई.

अब इस साल भारतीय टीम कोई वनडे सीरीज या टूर्नामेंट नहीं खेलने वाली है. अब अगले साल ही भारतीय टीम कोई वनडे मुकाबला खेलेगी. वहीं, इस साल की बात करें, तो कई भारतीय खिलाड़ियों ने वनडे में दमदार प्रदर्शन किया. इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर है. देखें इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 भारतीय बल्लेबाज…

विराट कोहली

भारत की ओर से इस साल विराट कोहली ने सबसे ज्यादा वनडे रन बनाए हैं. वनडे फॉर्मेट में ‘किंग’ कोहली ने 2025 में भारतीय टीम की तरफ से कुल 13 वनडे मुकाबले खेले हैं. इनमें कोहली ने 65.10 की औसत से 651 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली ने वनडे में 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए. विराट कोहली ने अपनी आखिरी 4 पारियों में ही 2 शतक और दो अर्धशतक लगाए.

रोहित शर्मा

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेूबाज हैं. ‘हिटमैन’ रोहिक शर्मा ने साल 2025 में कुल 14 वनडे मुकाबले खेले हैं.  इस दौरान रोहित ने 14 पारियों में 50 की औसत से 650 रन बनाए हैं. इनमें रोहित के बल्ले से कुल 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए. इस साल रोहित ने सबसे ज्यादा नाबाद 121 रनों की बड़ी पारी खेली थी.

श्रेयस अय्यर

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में श्रेयर अय्यर तीसरे नंबर पर आते हैं. उन्होंने साल 2025 में भारतीय टीम की ओर से कुल 11 वनडे मुकाबले खेले. इनमें 10 पारियों में अय्यर ने 49.60 की औसत से 496 रन बनाए. इस दौरान अय्यर ने 5 अर्धशतक निकले. अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे. फिलहाल वह रिकवर कर रहे हैं और अगले साल वनडे सीरीज में वापसी करेंगे.

शुभमन गिल

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिन वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर हैं. गिल ने साल 2025 में कुल 11 वनडे मैच खेले. इस दौरान गिल ने 11 पारियों में वह 49 की औसत से 490 रन बनाए. इनमें 2 शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल रहे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान शुभमन गिन चोटिल हो गए थे. हालांकि वह अब रिकवर कर चुके हैं. 9 दिसंबर से शुरू हो रही भारक बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज में शुभमन गिल वापसी कर सकते हैं.

केएल राहुल

केएल राहुल इस मामले में 5वें नंबर पर काबिज हैं. केएल राहुल ने साल 2025 में 14 वनडे मैच खेले. इस दौरान राहुल ने 11 पारियों में 52.42 की औसत से 367 रन बनाए. इनमें 2 अर्धशतक भी शामिल रहे.

अक्षर पटेल

वनडे में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में अक्षर पटेल 7वें स्थान पर आते हैं. उन्होंने इस साल कुल 11 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान अक्षर ने 36.25 की औसत से 290 रन बनाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST