<
Categories: देश

अटूट साहस और अनुशासन के संदेश के साथ पीएम मोदी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर की ये खास अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कहा कि सैनिक अटूट साहस के साथ हमारे देश की रक्षा करते है. उनका अनुशासन, दृढ़ संकल्प और भावना हमारे लोगों की रक्षा करती है.

Armed Forces Flag Day: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बहादुर सैनिकों को याद किया है. PM मोदी ने कहा कि वह उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हैं जो अटूट साहस के साथ हमारे देश की रक्षा करते है. उनका अनुशासन, दृढ़ संकल्प और जज़्बा हमारे लोगों की रक्षा करता है.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारे सैनिकों का संकल्प हमारे देश को मज़बूत बनाता है. उनकी प्रतिबद्धता हमारे राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण का एक शक्तिशाली उदाहरण है. आइए हम सभी सशस्त्र सेना झंडा दिवस फंड में योगदान दें.

सशस्त्र सेना झंडा दिवस क्यों मनाया जाता है?

इस दिन को मनाने का कारण शहीद सैनिकों को याद करना और सशस्त्र बलों के लिए फंड इकट्ठा करना है. इसे मनाने का एक और कारण सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है. सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रतीकात्मक छोटे झंडे बांटे जाते हैं, जिसके बदले में देश के नागरिक दान करते है. यह देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के प्रति एकजुटता दिखाने का भी एक शानदार तरीका है.

सशस्त्र सेना झंडा दिवस का इतिहास क्या है?

सशस्त्र सेना झंडा दिवस का इतिहास काफी पुराना है. आज़ादी के बाद सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवारों और शारीरिक रूप से अक्षम सैनिकों के लिए फंड इकट्ठा करना शुरू किया है. इस पहल के तहत 28 अगस्त, 1949 को तत्कालीन रक्षा मंत्री बलदेव सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था. यह समिति रक्षा कर्मियों के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाई गई थी.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST