<

15 जनवरी से शुरू हो रहा U19 विश्व कप 2026, किस टीम से भारत का पहला मैच, कहां देख पाएंगे लाइव, कैसा है स्क्वॉड, जानिए पूरी डिटेल्स

अंडर 19 वनडे विश्व कप की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है. भारत अपना पहला मैच यूएसए के साथ खेलेगा. आइए जानते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी.

Under 19 ODI World Cup 2026 Live Streaming: अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 में भारतीय युवा टीम अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका (USA) के खिलाफ करने जा रही है. भारतीय अंडर-19 टीम इस विश्व कप में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है और ऐसे में USA के खिलाफ यह मैच काफी अहम माना जा रहा है. भारत को अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ 15 जनवरी को खेलना है. टीम इंडिया की कमान आयुष महात्रे के हाथों में होगी तो वहीं, उनका साथ वैभव सूर्यवंशी भी देंगे.

भारत बनाम अमेरिका अंडर-19 विश्व कप मुकाबले का  प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आएगा. वहीं, ऑनलाइन दर्शकों के लिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टा  ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी. मैच का समय दोपहर 1 बजे होगी और यह मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेला जाएगा.  भारत के लिए यह मुकाबला जीत के साथ शुरुआत करने का शानदार मौका है, जबकि USA की टीम भारत को चुनौती देने के इरादे से मैदान में उतरेगी. 

पिच और मौसम का हाल कैसा रहेगा?

इस मैदान की पिच को आमतौर पर संतुलित माना जाता है, जहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को सीम और स्विंग मिल सकती है. हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है. दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं. यहां 250 से 270 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जा सकता है. मैच के दिन मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. आसमान साफ रहने की संभावना है और बारिश की कोई बड़ी चेतावनी नहीं है. ऐसे में पूरे 50 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है, जो दर्शकों के लिए अच्छी खबर है.

भारत ने कितनी बार जीता है खिताब?

भारत ने अब तक ICC अंडर-19 वनडे विश्व कप का खिताब कुल पांच बार अपने नाम किया है, जिससे वह इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है. भारत ने साल 2000, 2008, 2012, 2018, 2022 में यह खिताब अपने नाम किया था. कुल मिलाकर भारत इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें भारत को कड़ी चुनौती पेश कर सकती हैं.

इंडिया की U19 स्क्वॉड टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, RS अंबरीश, मोहम्मद एनान, हरवंश पंगलिया

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST