Hindi News / Sports / Union Academy Delhi Won The Hockey Title

यूनियन एकेडमी दिल्ली ने जीता हॉकी का खिताब

श्रीकृष्ण शर्मा नई दिल्ली। यूनियन एकेडमी दिल्ली दिल्ली हॉकी जूनियर पुरूष राज्य चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेला गया फाईनल मैच में यूनियन एकेडमी दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में अशोक नगर हॉकी स्टेडियम दिल्ली को 2-1से हराकर विजेता का गौरव हांसिल किया। अशोक विहार हॉकी स्टेडियम की टीम […]

BY: Prachi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

श्रीकृष्ण शर्मा
नई दिल्ली। यूनियन एकेडमी दिल्ली दिल्ली हॉकी जूनियर पुरूष राज्य चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेला गया फाईनल मैच में यूनियन एकेडमी दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में अशोक नगर हॉकी स्टेडियम दिल्ली को 2-1से हराकर विजेता का गौरव हांसिल किया। अशोक विहार हॉकी स्टेडियम की टीम उपविजेता रही। तीसरा स्थान पर रही जय भारत हॉकी एकेडमी ने ओटीएचएल दिल्ली को हराकर उसे चैथे स्थान पर धकेल दिया। खेल के शुरू होते ही यूनियन एकेडमी को मिली कामयाबी ने उनके हौंसले और मजबूत कर दिए। उसके बाद गोल की बराबरी के लिए जूझ रही अशोक नगर हॉकी स्टेडियम को जब कामयाबी नहीं मिली तो यूनियन एकेडमी को मिला मौका का फायदा उठाते हुए दूसरा गोल करके अपनी दो गोल की बढत बना पर दबदबा बनाने की कोशिश की। यूनियन एकेडमी को मिली ये दो गोल की कामयाबी फिर आगे ने बढ सकी । वहीं खेल में बराबरी के लिए व्याकुल हो रही अशोक नगर हॉकी स्टेडियम की टीम को 35वें मिनट में मिले अवसर को रोहित ने गोल में बदलकर खेल में वापसी के संकेत तो दिए लेकिन उसके बाद कोई गोल नही कर सकी। वहीं यूनियन एकेडमी दिल्ली को पहले दो गोल की सफलता 2-1 से विजेता बना गई। विजेता रही युनियन एकेडमी के लिए खेल के पहले ही मिनट में गोविंद सिंह बिष्ट के गोल से बढत मिली। दूसरा गोल 21वें मिनट में हर्ष सिंह ने किया। तीसरे स्थान पर रही जय भारत हॉकी एकेडमी दिल्ली के लिए दोनों ही गोल विकास उपाध्याय ने 11वें और 56वें मिनट में करके जीत दिला दी। ओटीएचएल दिल्ली की टीम कोई गोल नहीं उतार पाई और चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

 

केएल राहुल के बाद पंत पर भड़के गोयनका, क्या खिलाड़ियों को खुलेआम लताड़ सकते हैं टीम के मालिक, जानिए नियम

winner team of union academy delhi

Tags:

DelhihockeyUnionwon
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue