UP T20 League 2026 की शुरुआत आज काशी रुद्रास और मेरठ मावेरिक्स के महामुकाबले से हो रही है. जानें मैच का पूरा शेड्यूल, टीमें और फोन पर Live देखने का तरीका.
UP T20 League 2026 जानें मैच का पूरा शेड्यूल, टीमें और फोन पर Live देखने का तरीका.
उत्तर प्रदेश टी20 लीग (UPT20) अपने चौथे सीजन के साथ एक बार फिर लौट आया है. यूपी टी20 लीग का आगाज आज 14 अगस्त से काशी और मेरठ के महामुकाबले से शुरू होने जा रहा है. इस बार भी राज्य के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को अनुभवी दिग्गजों के साथ मंच साझा करने का मौका मिलेगा. कुल 34 मैचों में आपको जबरदस्त और रोमांचक घरेलू क्रिकेट का तड़का देखने को मिलने वाला है.
इस बार लीग में एक बड़ा बदलाव हुआ है. इतिहास में पहली बार यह टूर्नामेंट दो अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जा रहा है. शुरुआती मुकाबले लखनऊ में खेले जाएंगे, जिसके बाद लीग का कारवां कानपुर पहुंचेगा. टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले 6 सितंबर को कानपुर में ही खेला जाएगा.
खिताबी जंग में कुल छह फ्रेंचाइजी टीमें मैदान में उतर रही हैं. डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्रास एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना लीग के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़े हुए हैं.
अगर आप सोच रहे हैं कि इस टूर्नामेंट के मैचों का मजा कैसे लें, तो यहाँ इसकी पूरी जानकारी दी गई है.
भारत में UP T20 लीग 2026 के मैचों को लाइव देखने का तरीका नीचे दिया गया है:
इस सीजन में कुल छह टीमें आपस में टकराएंगी:
राउंड-रॉबिन स्टेज: सभी छह टीमें लखनऊ और कानपुर के मैदानों पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी.
कुल मैच: लीग में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 13 दिन डबल-हेडर (एक दिन में दो मैच) और 8 दिन सिंगल-हेडर मुकाबले शामिल हैं.
प्लेऑफ और फाइनल: लीग स्टेज खत्म होने के बाद पॉइंट टेबल की टॉप-4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी. प्लेऑफ में दो क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर मैच होगा. इसके बाद जीत हासिल करने वाली टीमें 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी.
काशी रुद्रास (Kashi Rudras): अभिषेक गोस्वामी, अर्णव बालियान, अटल बिहारी राय, दीपांशु यादव, करण शर्मा, कार्तिक यादव, मानव सिंधु, मोहम्मद शारिम, ऋषभ राजपूत, साहब युवराज सिंह, सक्षम राय, शुभम चौबे, सुनील कुमार, उपेन्द्र यादव, उवैस अहमद, वैभव चौधरी, विजय यादव, विराट जायसवाल.
मेरठ मावेरिक्स (Meerut Mavericks): आरुष गोयल, अक्षय दुबे, दिव्यांश राजपूत, दिव्यांश जोशी, इशु शर्मा, करण चौधरी, कार्तिक त्यागी, कुणाल यादव, रिंकू सिंह, ऋतिक वत्स, ऋतुराज शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, विजय कुमार, विशाल चौधरी, वसीम मिर्जा, यश गर्ग, युवराज नगर, जीशान अंसारी.
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…
Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…
Saturn transit in 2026: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे.…
Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत के बाद…
Rajasthan Fake Doctor Case: संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई MBBS तो आपको याद ही होगा.…