Live TV
Search
Home > क्रिकेट > UP T20 League 2026 Live Streaming: रिंकू सिंह का दिखेगा जलवा! आज काशी रुद्रास से टकराएगी मेरठ मावेरिक्स, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

UP T20 League 2026 Live Streaming: रिंकू सिंह का दिखेगा जलवा! आज काशी रुद्रास से टकराएगी मेरठ मावेरिक्स, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

UP T20 League 2026 की शुरुआत आज काशी रुद्रास और मेरठ मावेरिक्स के महामुकाबले से हो रही है. जानें मैच का पूरा शेड्यूल, टीमें और फोन पर Live देखने का तरीका.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-08-14 18:16:29

Mobile Ads 1x1

उत्तर प्रदेश टी20 लीग (UPT20) अपने चौथे सीजन के साथ एक बार फिर लौट आया है. यूपी टी20 लीग का आगाज आज 14 अगस्त से काशी और मेरठ के महामुकाबले से शुरू होने जा रहा है. इस बार भी राज्य के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को अनुभवी दिग्गजों के साथ मंच साझा करने का मौका मिलेगा. कुल 34 मैचों में आपको जबरदस्त और रोमांचक घरेलू क्रिकेट का तड़का देखने को मिलने वाला है.

इस बार लीग में एक बड़ा बदलाव हुआ है. इतिहास में पहली बार यह टूर्नामेंट दो अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जा रहा है. शुरुआती मुकाबले लखनऊ में खेले जाएंगे, जिसके बाद लीग का कारवां कानपुर पहुंचेगा. टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले 6 सितंबर को कानपुर में ही खेला जाएगा.

खिताबी जंग में कुल छह फ्रेंचाइजी टीमें मैदान में उतर रही हैं. डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्रास एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना लीग के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़े हुए हैं.

अगर आप सोच रहे हैं कि इस टूर्नामेंट के मैचों का मजा कैसे लें, तो यहाँ इसकी पूरी जानकारी दी गई है.

UP T20 League 2026: TV चैनल और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत में UP T20 लीग 2026 के मैचों को लाइव देखने का तरीका नीचे दिया गया है:

  • TV चैनल: N/A (कोई आधिकारिक ब्रॉडकास्ट नहीं)
  • लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar
  • भारत में टीवी पर इसके सीधे प्रसारण के लिए फिलहाल कोई आधिकारिक चैनल तय नहीं है, लेकिन क्रिकेट फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर हर एक मैच का लाइव मजा ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: UP T20 League Opening Ceremony: CM योगी करेंगे T20 लीग का आगाज, शंकर महादेवन और जस्मिन सैंडलस बिखेरेंगे जलवा… जानें कहां देखें Live!

UP T20 League 2026: कौन-कौन सी टीमें हिस्सा ले रही हैं?

इस सीजन में कुल छह टीमें आपस में टकराएंगी:

  • काशी रुद्रास (Kashi Rudras)
  • मेरठ मावेरिक्स (Meerut Mavericks)
  • कानपुर सुपरस्टार्स (Kanpur Superstars)
  • नोएडा किंग्स (Noida Kings)
  • लखनऊ फाल्कन्स (Lucknow Falcons)
  • गौर गोरखपुर लायंस (Gaur Gorakhpur Lions)

UP T20 League 2026: टूर्नामेंट का फॉर्मेट

राउंड-रॉबिन स्टेज: सभी छह टीमें लखनऊ और कानपुर के मैदानों पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी.

कुल मैच: लीग में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 13 दिन डबल-हेडर (एक दिन में दो मैच) और 8 दिन सिंगल-हेडर मुकाबले शामिल हैं.

प्लेऑफ और फाइनल: लीग स्टेज खत्म होने के बाद पॉइंट टेबल की टॉप-4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी. प्लेऑफ में दो क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर मैच होगा. इसके बाद जीत हासिल करने वाली टीमें 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी.

दोनों टीमों का स्क्वाड 

काशी रुद्रास (Kashi Rudras): अभिषेक गोस्वामी, अर्णव बालियान, अटल बिहारी राय, दीपांशु यादव, करण शर्मा, कार्तिक यादव, मानव सिंधु, मोहम्मद शारिम, ऋषभ राजपूत, साहब युवराज सिंह, सक्षम राय, शुभम चौबे, सुनील कुमार, उपेन्द्र यादव, उवैस अहमद, वैभव चौधरी, विजय यादव, विराट जायसवाल.

मेरठ मावेरिक्स (Meerut Mavericks): आरुष गोयल, अक्षय दुबे, दिव्यांश राजपूत, दिव्यांश जोशी, इशु शर्मा, करण चौधरी, कार्तिक त्यागी, कुणाल यादव, रिंकू सिंह, ऋतिक वत्स, ऋतुराज शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, विजय कुमार, विशाल चौधरी, वसीम मिर्जा, यश गर्ग, युवराज नगर, जीशान अंसारी.

MORE NEWS