<

UP T20 League 2026 Points Table: रिंकू सिंह की कप्तानी में गर्जी मेरठ मावेरिक्स, 10 मैचों के बाद बदला अंकतालिका का समीकरण, देखें पॉइंट्स टेबल

UP T20 League 2026 Points Table: 10 मैचों के बाद रिंकू सिंह की मेरठ मावेरिक्स टॉप पर बरकरार. जानें अंकतालिका का ताजा हाल और सभी टीमों की रैंकिंग.

UP T20 League 2026 News: यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन के शुरुआती 10 मुकाबले पूरे हो चुके हैं. 6 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में रिंकू सिंह की कप्तानी में खेल रही मेरठ मावेरिक्स की टीम अंकतालिका में पहले पायदान पर मजबूती से टिकी हुई है. मेरठ ने अपने शुरुआती तीनों मैचों में जीत हासिल की है और 6 अंकों व बेहतरीन नेट रनरेट के साथ टॉप पर बनी हुई है. दूसरी ओर, भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.

गुरुवार को खेले गए दो मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल का समीकरण काफी बदल गया. लखनऊ की टीम तीसरे से फिसलकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, नोएडा सुपर किंग्स ने गोरखपुर लायंस को हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की और तीसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली. दूसरी तरफ, काशी रुद्रास ने कानपुर को मात देकर 4 मैचों में अपनी तीसरी जीत हासिल की. 6 अंक होने के बावजूद नेट रनरेट कम होने की वजह से काशी की टीम मेरठ से पीछे दूसरे स्थान पर है.

कानपुर सुपर स्टार्स को पहली जीत का इंतजार

कानपुर सुपर स्टार्स के लिए अब तक का सफर बेहद निराशाजनक रहा है. टीम अपने शुरुआती तीनों मैच हारकर अंकतालिका में सबसे नीचे छठे पायदान पर है. वहीं, गोरखपुर लायंस की स्थिति भी खास अच्छी नहीं है; 4 मैचों में 3 हार और केवल 1 जीत के साथ टीम पांचवें नंबर पर मौजूद है.

इस बार टूर्नामेंट में प्लेऑफ और फाइनल मिलाकर कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे. यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन का खिताबी मुकाबला 6 सितंबर को आयोजित होगा.

POINTS TABLE UP T20

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST