उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी में 6 जनवरी को हुए मैच में विदर्भ को हराया. रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 57 रन की पारी खेली.
यूपी की ओर से अभिषेक गोस्वामी (Abhishek Goswami) स्टार खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 109 गेंदों में शानदार 103 रन बनाकर पारी को संभाला. उन्हें ध्रुव जुरेल (56), प्रियम गर्ग (67) और कप्तान रिंकू सिंह का साथ मिला. रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. हालांकि, इसके बाद वह चोटिल भी हो गए थे. लेकिन टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ ले गए.
विदर्भ की तरफ से अमन मोखाडे ने शानदार 147 रन बनाए और अपनी टीम को काफी देर तक मैच में बनाए रखा. हालांकि, अक्षय वाडकर की छोटी सी पारी के अलावा, विदर्भ को टारगेट हासिल करने के लिए ज़रूरी पार्टनरशिप नहीं मिल पाई और आखिरकार टीम 285/9 रन ही बना पाई. यूपी के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने कुल 3 विकेट लिए.
यूपी का अगला मैच 9 जनवरी को बंगाल से होना है. मुकाबला सुबह 9 बजे से खेला जाएगा. उत्तर प्रदेश की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्म किया है. वह ग्रुप बी में 6 मैच में 6 मैच जीतकर पहले स्थान पर है. उनके पास कुल 24 प्वाइंट है और उनका नेटरन रेट भी प्लस में है. यूपी की टीम क्वार्टरफाइनल के लिए लगभग क्वालीफाई कर चुकी है.
यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…
RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…
यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…
Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…
Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…
Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…