<

सैमसंग ने दुनिया का पहला माइक्रो RGB टीवी किया लॉन्च, बेहतरीन रंगों और AI-संचालित इमेज प्रोसेसिंग के साथ दी दस्तक

सैमसंग ने सीईएस 2026 में दुनिया का पहला माइक्रो RGB टीवी पेश किया है, जो 130 इंच का है. नया Timeless Frame डिजाइन, AI आधारित पिक्चर टेक्नोलॉजी और Eclipsa Audio दिया गया है.

Samsung Jumbo Sized Micro RGB 130 InchTV: सैमसंग ने सीईएस 2026 में दुनिया का पहला 130 इंच Micro RGB TV पेश किया है. ये अब तक का Samsung का सबसे बड़ा Micro RGB डिस्प्ले है. इस टीवी में एडवांस AI पिक्चर प्रोसेसिंग दी गई है. ये फुल BT.2020 कलर कवरेज और नए फ्रेम-फोकस्ड डिजाइन के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि ये टीवी देखने के साथ-साथ किसी आर्ट इंस्टॉलेशन जैसा एक्सपीरियंस देता है. हालांकि कंपनी ने अब तक इस टीवी की कीमत और उपलब्धता की घोषणा नहीं की है.

सैमसंग के अनुसार, 130 इंच Micro RGB TV को स्थायी आर्किटेक्चरल एलिमेंट की तरह डिजाइन किया गया है. इसका मजबूत और चौड़ा फ्रेम बेहद आकर्षक है. इस टीवी में दिए गए नए टाइमलेस फ्रेम डिजाइन में पूरे पैनल को एक जैसे बॉर्डर से कवर करेगा. इससे आर्ट गैलरी जैसा लुक मिलता है. कंपनी की मानें, तो टीवी का ये डिजाइन कमरे की विजुअल अपील को और बड़ा दिखाने में मदद करता है.

AI पिक्चर प्रोसेसिंग

Samsung R95H में Micro RGB AI Engine Pro सेट किया गया है. ये रंग, कॉन्ट्रास्ट और डिटेल को AI के जरिए बेहतर बनाता है. इसमें माइक्रो आरजीबी कलर बूस्टर प्रो और माइक्रो आरजीबी एचडीआर प्रो जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें माइक्रो आरजीबी प्रिसिजन कलर 100 को सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि ये BT.2020 कलर गैमट का 100 प्रतिशत कवरेज देता है. वहीं इसके डिस्प्ले को Verband der Elektrotechnik से कलर एक्युरेसी सर्टिफिकेशन भी मिला है.

टीवी में इन फ्रेम स्पीकर्स

इस टीवी का ऑडियो सिस्टम इस टीवी को और खास बनाता है. इस टीवी में स्पीकर्स सीधे फ्रेम में सेट किए गए हैं. कंपनी का कहना है कि साउंड को 130 इंच स्क्रीन के हिसाब से कैलिब्रेट किया गया है. इससे आवाज स्क्रीन से आती हुई महसूस होगी. सैमसंग की इस टीवी में एक्लिप्स ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है. ये बेहतर साउंड प्रोसेसिंग और इमर्सिव ऑडियो का एक्सपीरिएंस देती है. 

एडवांस और स्मार्ट फीचर्स

सैमसंग में R95H में HDR10+ एडवांस्ड सपोर्ट दिया गया है. R95H 2026 की सैमसंग की नई टीवी लाइनअप का हिस्सा है. सॉफ्टवेयर साइड पर इसमें विजन एआई कंपेनियन मिलता है. इससे कन्वर्सेशनल सर्च और स्मार्ट कंटेंट रिकमेंडेशन मिलेगा. इसके अलावा इस लाइनअप में एआई फुटबॉल मोड प्रो, एआई साउंड कंट्रोलर प्रो, पर्प्लेक्सिटी, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट, जेनरेटिव वॉलपेपर जैसे तमाम फीचर्स दिए गए हैं. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि कुछ AI फीचर्स ऐसे होंगे, जो रीजन, भाषा और रिमोट कंपैटिबिलिटी पर निर्भर करेंगे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST