<

रिंकू सिंह की फिफ्टी, अभिषेक का शतक, कुलदीप यादव ने झटके 3 विकेट

उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी में 6 जनवरी को हुए मैच में विदर्भ को हराया. रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 57 रन की पारी खेली.

नई दिल्ली. विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में उत्तर प्रदेश ने राजकोट में विदर्भ (Uttar Pradesh vs Vidarbha) को 54 रनों से हराकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. विदर्भ की बैटिंग लाइन-अप में कंसिस्टेंसी की कमी दिखी, जबकि UP की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 339/5 का बड़ा स्कोर बनाया. चेज करते हुए विदर्भ की टीम 285 रन ही बना पाई और 6 जनवरी को हुए मैच में हार गई. उत्तर प्रदेश ने इस मैच में 54 रन से जीत दर्ज की.

यूपी की ओर से अभिषेक गोस्वामी (Abhishek Goswami) स्टार खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 109 गेंदों में शानदार 103 रन बनाकर पारी को संभाला. उन्हें ध्रुव जुरेल (56), प्रियम गर्ग (67) और कप्तान रिंकू सिंह का साथ मिला. रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. हालांकि, इसके बाद वह चोटिल भी हो गए थे. लेकिन टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ ले गए.

कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए

विदर्भ की तरफ से अमन मोखाडे ने शानदार 147 रन बनाए और अपनी टीम को काफी देर तक मैच में बनाए रखा. हालांकि, अक्षय वाडकर की छोटी सी पारी के अलावा, विदर्भ को टारगेट हासिल करने के लिए ज़रूरी पार्टनरशिप नहीं मिल पाई और आखिरकार टीम 285/9 रन ही बना पाई. यूपी के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने कुल 3 विकेट लिए.

अगला मैच 9 जनवरी को

यूपी का अगला मैच 9 जनवरी को बंगाल से होना है. मुकाबला सुबह 9 बजे से खेला जाएगा. उत्तर प्रदेश की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्म किया है. वह ग्रुप बी में 6 मैच में 6 मैच जीतकर पहले स्थान पर है. उनके पास कुल 24 प्वाइंट है और उनका नेटरन रेट भी प्लस में है. यूपी की टीम क्वार्टरफाइनल के लिए लगभग क्वालीफाई कर चुकी है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

परिवार समझता रहा लंदन में है बेटी, इधर पुणे के फ्लैट में मिला शव, पुलिस के जवाब ने उड़ाए परिवार के होश

Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…

Last Updated: October 31, 2026 12:39:50 IST

Punjab Elections: पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित; धुरी से लड़ेंगे भगवंत मान

Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…

Last Updated: October 31, 2026 12:30:20 IST

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST

Caught on camera:पुलिस वाले को जकड़ भाभी ने किया ऐसा कांड, देख फटी रह जाएंगी आंखे; देखें वीडियो

Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…

Last Updated: October 31, 2026 11:00:53 IST