<

T20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट जगत में सनसनी, मैच फिक्सिंग के आरोप में फंसा अमेरिकी क्रिकेटर; ICC ने किया सस्पेंड

Aaron Jones News: ICC ने अमेरिकी क्रिकेटर आरोन जोन्स को हर तरह के क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया है. आरोन जोन्स पर मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कुल 5 बड़े आरोप लगाए गए हैं. जानें अमेरिकी क्रिकेटर पर कौन से आरोप लगे...

Aaron Jones Suspended: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से पहले अमेरिकी (USA) की टीम को बड़ा झटका लगा है. ICC ने यूएसए क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर आरोन जोन्स (Aaron Jones) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. जोन्स अमेरिकी टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिकी टीम का हिस्सा हो सकते हैं. आरोन जोन्स के ऊपर मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगे हैं. इसके चलते ICC ने बड़ा कदम उठाया है. ICC ने आरोन जोन्स को जवाब देने के लिए 14 दिन का समय दिया है. बुधवार को ICC की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अमेरिकी क्रिकेटर आरोन जोन्स (Aaron Jones) को सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है. स्टार बल्लेबाज आरोन जोन्स पर कुल पांच आरोप लगाए गए हैं, जो आईसीसी और क्रिकेट वेस्टइंडीज के एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन से जुड़े हैं. जानें किन मामलों में आरोपी हैं आरोन जोन्स…

आरोन जोन्स पर लगे 5 आरोप

आरोन जोन्स पर कुल 5 आरोप लगाए गए हैं. इनमें से तीन आरोप साल 2023-24 में खेले गए बारबाडोस आधारित बीआईएम10 (BIM10) टी20 टूर्नामेंट से जुड़े हैं. इसके अलावा अन्य दो आरोप उनके इंटरनेशनल मैचों से जुड़े बताए जा रहे हैं. ICC के अनुसार, एक आरोप यह भी है कि आरोन जोन्स ने मैच के नतीजे, या किसी अन्य पहलू को गलत तरीके से प्रभावित करने या ऐसा करने की साजिश में शामिल होने की कोशिश की. आरोन जोन्स पर इन धाराओं में आरोप लगाए गए हैं.

  • क्रिकेट वेस्टइंडीज कोड की धारा 2.1.1 का उल्लंघन- 2023-24 में बिम10 टूर्नामेंट में मैचों के नतीजे, खेल के आगे बढ़ने में फिक्सिंग, फिक्स करने की योजना या गलत तरीके से प्रभावित करना.
  • क्रिकेट वेस्टइंडीज कोड की धारा 2.4.2 का उल्लंघन- किसी भी ऐसी गतिविधि की जानकारी क्रिकेट वेस्टइंडीज को नहीं देना, जिससे उसके नियमों का उल्लंघन होता है.
  • क्रिकेट वेस्टइंडीज कोड की धारा 2.4.4 का उल्लंघन- क्रिकेट वेस्टइंडीज के कोड के तहत आने वाले अपराधों को लेकर एंटी करप्शन अधिकारियों के साथ जांच में मदद करने से इनकार करना.
  • ICC कोड की धारा 2.4.4 का उल्लंघन- ICC एंटी करप्शन यूनिट को गलत कामों में शामिल किए जाने की कोशिश के बारे में जानकारी नहीं देना.
  • ICC कोड की धारा 2.4.7 का उल्लंघन- करप्शन यूनिट के संभावित मामलों में एसीयू की जांच में बाधा डालना. ऐसी जानकारी जो जांच में मदद करती है उसे छुपाना या उससे छेड़छाड़ करना.

ICC ने साफ कहा है कि इन सभी मामलों की जांच की जा रही है. आने वाले समय में अन्य खिलाड़ियों या इससे जुड़े लोगों पर भी आरोप लग सकते हैं. हालांकि, जांच पूरी होने तक ICC इस मामले पर और कोई टिप्पणी नहीं करेगा.

कौन हैं आरोन जोन्स?

न्यूयॉर्क में जन्मे 31 साल के क्रिकेटर आरोन जोन्स अमेरिका के लिए बेहद खास खिलाड़ी माने जाते हैं. आरोन जोन्स ने साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. अभी तक उन्होंने अमेरिका के लिए 52 वनडे और 48 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 95 पारियों में जोन्स के बल्ले से कुल 2,434 रन आए हैं. आरोन जोन्स अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए की टीम का हिस्सा थे. इस टूर्नामेंट में अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. उस मुकाबले में आरोन जोन्स ने पाकिस्तान के खिलाफ 26 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए थे. इसके अलावा कनाडा के खिलाफ 40 गेंदों पर 94 रनों की मैच विनिंग पारी भी खेली थी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST