<
Categories: खेल

UTT 2025: जयपुर पैट्रियट्स पहली बार यूटीटी फाइनल में, श्रीजा अकुला और यशांश मलिक की शानदार जीत

UTT 2025: इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन 6 के पहले सेमीफाइनल में जयपुर पैट्रियट्स ने दबंग दिल्ली टीटीसी को रोमांचक मुकाबले में 8-7 से हराकर पहली बार…

UTT 2025: इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन 6 के पहले सेमीफाइनल में जयपुर पैट्रियट्स ने दबंग दिल्ली टीटीसी को रोमांचक मुकाबले में 8-7 से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

श्रीजा और यशांश बने जीत के हीरो

इस जीत में दो खिलाड़ी सबसे ज्यादा चमके — श्रीजा अकुला, जिन्होंने निर्णायक मैच में दिया चितले को हराया, और यशांश मलिक, जिन्होंने दबंग दिल्ली के कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी साथियान ज्ञानशेखरन को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

अब फाइनल में होगा बड़ा मुकाबला

अब जयपुर पैट्रियट्स 15 जून को होने वाले फाइनल में डेम्पो गोवा चैलेंजर्स और यू मुम्बा टीटी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगा। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स खेल, स्टार स्पोर्ट्स 2 तमिल, और जियो सिनेमा पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

मुकाबले की पूरी रिपोर्ट

  • कनक झा ने इज़ाक क्वेक से पिछली हार का बदला लेते हुए 2-1 (7-11, 11-10, 11-3) से जीत दर्ज की।

  • ब्रिट एरलैंड को मारिया शाओ से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

  • मिक्स्ड डबल्स में साथियान और शाओ की जोड़ी ने जीत दर्ज कर दिल्ली को 4-2 की बढ़त दिलाई।

  • यशांश मलिक ने पहले गेम में तीन गेम पॉइंट बचाकर शानदार वापसी की और लगातार दो गेम जीतकर अपनी पहली UTT जीत हासिल की।

  • श्रीजा अकुला ने निर्णायक मुकाबले में दिया चितले को कड़े संघर्ष में 2-1 से हराया।

प्लेयर्स ऑफ द टाई

  • इंडियन प्लेयर ऑफ द टाई: श्रीजा अकुला

  • फॉरेन प्लेयर ऑफ द टाई: मारिया शाओ

  • शॉट ऑफ द टाई: दिया चितले

Recent Posts

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST